CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शर्मिष्ठा पनोली को मिला समंदर पार से साथ, सपोर्ट में खुलकर सामने आए नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स

शर्मिष्ठा पनोली को मिला समंदर पार से साथ, सपोर्ट में खुलकर सामने आए नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जून ऑपरेशन सिंदूर पर कथित रूप से सांप्रदायिक सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में गुरुग्राम से गिरफ्तार की गई 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट शर्मीष्ठा पनौली को अब यूरोप से समर्थन मिल रहा है. नीदरलैंड (डच) संसद के सदस्य गिर्ट विल्डर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे शर्मीष्ठा के अधिकारों की रक्षा करें और उनकी गिरफ्तारी को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर धब्बा’ बताया है.

गिर्ट विल्डर्स ने ‘All eyes on Sharmistha’ लिखे एक पोस्टर के साथ एक्स पर लिखा, ‘बहादुर शर्मीष्ठा पनौली को रिहा करो! उन्हें गिरफ्तार करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए शर्मनाक है. पाकिस्तान के बारे में सच बोलने के लिए उन्हें सजा न दें. उनकी मदद करें.’नुपूर शर्मा का भी दे चुके हैं साथयह पहली बार नहीं है जब विल्डर्स ने भारत के किसी विवाद में खुलकर पक्ष लिया हो. 2022 में भी उन्होंने बीजेपी की नुपूर शर्मा का समर्थन किया था, जब उनके एक बयान से अंतरराष्ट्रीय विवाद खड़ा हो गया था. पिछले साल विल्डर्स ने कहा था कि वह एक दिन भारत आकर नुपूर शर्मा से मिलना चाहते हैं.क्या है पूरा विवाद?शर्मीष्ठा पनौली, जिनके एक्स और इंस्टाग्राम पर 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं, को उनके एक अब हटाए जा चुके वीडियो के कारण गिरफ्तार किया गया.

इस वीडियो में उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी क्यों साधी है. आरोप है कि उन्होंने वीडियो में एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.शर्मीष्ठा ने मांग ली माफीहालांकि शर्मीष्ठा ने वीडियो हटाने के बाद बिना शर्त माफी मांग ली थी, फिर भी कोलकाता में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसमें धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने की नीयत से अपमान करने जैसे आरोप शामिल हैं.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में शर्मीष्ठाकोर्ट से बाहर आते समय शर्मीष्ठा ने मीडिया से कहा, ‘लोकतंत्र में जिस तरह से यह उत्पीड़न किया जा रहा है, यह लोकतंत्र नहीं है.’ उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राज्य में कार्रवाई सिर्फ सनातनियों के खिलाफ की जाती है.’

होनहार 80 मेधावी छात्राओं को विधायक रिकेश सेन की पहल से मिली प्रोत्साहन राशि
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए फ्रंटफुट पर खेल रहे कांग्रेसी अब बैकफुट पर सिमटे, निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित मारपीट करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर भी FIR दर्ज, जरूर देखें MLA रिकेश सेन की घटना को लेकर प्रतिक्रिया का विडियो
जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया, भुज एयरबेस से राजनाथ की हुंकार
WhatsApp पर आ रहे नीले गोले को कैसे हटाएं? ऐसे हटेगा चुटकियों में….
संसद में हंगामा, शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा नहीं हो सकी : राजनाथ सिंह ने जताई नाराजगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AAI Recruitment 2026
AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर…

Career Guidance
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर…

Dantewada Wife Murder Case
Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा…

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?