CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारी वर्षा को देखते हुए विधायक रिकेश के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने बुलाई आपात बैठक, सौ कर्मचारियों की टीम अलर्ट मोड पर, तीनों शिफ्ट मुस्तैद होगा निगम कंट्रोल रूम

भारी वर्षा को देखते हुए विधायक रिकेश के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने बुलाई आपात बैठक, सौ कर्मचारियों की टीम अलर्ट मोड पर, तीनों शिफ्ट मुस्तैद होगा निगम कंट्रोल रूम

By Newsdesk Admin
18/06/2024
Share

भिलाई नगर, 18 जून। आज भारी बारिश के मद्देनजर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल निगम आयुक्त भिलाई से चर्चा कर आपात बैठक बुलाने और जलभराव क्षेत्र सहित निगम टीम को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त ने फौरन निगम अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई जो कि शाम 6 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में निगम से 100 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो अलर्ट मोड पर होगी। निगम ने भारी वर्षा को ध्यान‌ रखते हुए कंट्रोल रूम भी बनाया है जिसमें आपात स्थिति में 24 घंटे संपर्क किया जा सकेगा। निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में तेज वर्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र, छावनी के आदिवासी मोहल्ला, श्रमिक बस्तियों में मच्छर उन्मूलन एवं जलजनित मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए बताया कि तेज वर्षा को ध्यान रखते हुए निचली बस्तियों एवं जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर बरसाती पानी जमा होने से एवं पानी से फैलने वाले जलजनित बिमारियों से बचने नागरिकों को अपने घरों के कुलर, पुराने टायर, टंकी, ड्रम, पुराने मटके इत्यादि को खाली रखने कहा जाए। चूंकि साफ पानी में ही मच्छरों का प्रजनन होने से अण्डा देता है जिससे लार्वा बनता है और उल्टी, दस्त, पीलिया, डायरिया जैसे बिमारियां फैलते हैं।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दिनों में होने वाले मौसमी बिमारियों से अपने एवं अपने परिवारजनों को बचाये साथ ही मैलाथियान दवाई एवं जला आईल का छिड़काव भी करे। जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह शहरी परिवार कल्याण केन्द्र सुपेला से विजय सेजुला, एसके दिल्लीवार, मनोज साहू, जिला मलेरिया विभाग से राजकुमार भसकोलो, उमेश कपूर, मितानीन शोभा शाह के साथ निगम के जोन स्वास्थ्य अमला लगातार मुस्तैद है। निगम क्षेत्र में भारी वर्षा को ध्यान रखते हुए आयुक्त ने निगम की टीम को एलर्ट किया है। आपात स्थिति में लोग निगम कंट्रोल रूम में संपर्क कर अपने क्षेत्र की जानकारी दे सकेंगे ताकि बचाव दल मौके पर पहुंच सहायता कर सके। आपात बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, भवन अधिकारी, सर्व जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी आदि को भारी बारिश के ऐहतियातन आवश्यक निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। जलजनित बिमारी जैसे- डायरिया, मलेरिया, डेंगू इत्यादि से बचने के लिए घर-घर जाकर दवाई का वितरण करना, घरों को चेक करना, प्रत्येक जोन में विशेष दल गठित कर रखना जो आवश्यकता पड़ने पर मुस्तैद रहें।आयुक्त ने कहा कि नगर निगम भिलाई में कंट्रोल रूम सुचारू रूप से संचालित हो, तीनों शिफ्ट में कर्मचारी बैठें, लोगों की समस्याओं को नोट करके संबंधित अधिकारी कर्मचारी को बताएं। स्वास्थ्य विभाग का दल नालियो में या अन्य किसी स्थल पर पाईप से पानी का लिकेज हो रहा हो तो उसे बताएं, उसका संधारण कार्य निगम का जल विभाग त्वरित रूप से करे। सभी जोन से पानी का सैंपल लिये जाएं, उनकी जांच की जाये कि पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता है कि नहीं। उसी के साथ बहुत से घरों में प्राइवेट एजेंसी से आरओ का पानी लिया जाता है। उन्हें भी चेक करें कि वह मानक के अनुकुल है कि नहीं। इसके संबंध में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों से भी अपील की गई है कि सब लोग नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों का सहयोग करेें।

भिलाई में दो घंटे के भीतर लाखों का जेवर ले उड़े चोर, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मचारी के सूने मकान को बनाया निशाना, एक किलोमीटर की दूरी पर गया था परिवार तभी बोला धावा, कई ताले तोड़ने के बाद मिली आलमारी
Jharkhand Student Protest : पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी, हेमंत सोरेन सरकार से दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा
पशुपति पारस ने इंडिया गठबंधन को एकजुट रहने की दी सलाह, कहा- बदलाव के मूड में…
जरूरी खबर : आज रात से 5 दिन देश भर में बंद रहेगा पासपोर्ट विभाग का पोर्टल
Aamir Khan Junaid Khan Film : बेटे की फिल्म के लिए आगे आए आमिर खान, ‘धुरंधर’ का असर भांप पहले ही टाल दी रिलीज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?