CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब विदेशी भी चखेंगे अमूल दूध का स्वाद, इस देश से हो रही है इसकी शुरुआत

अब विदेशी भी चखेंगे अमूल दूध का स्वाद, इस देश से हो रही है इसकी शुरुआत

By Newsdesk Admin
04/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

Contents
  • जल्द ही इन देशों में मिलेगा अमूल दूध
  • यूरोपीय देशों में भी मिलेगा अमूल दूध
  • ऐसे हुई थी अमूल की शुरुआत

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (अमूल) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने स्पेन और यूरोपीय संघ में अमूल दूध पेश करने के लिए स्पेन की पहली स्तरीय सहकारी संस्था कोऑपरेटिव गनेडेरा डेल वैले डे लॉस पेड्रोचेस (सीओवीएपी) के साथ साझेदारी की है.

जल्द ही इन देशों में मिलेगा अमूल दूध

अमूल ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के जरिये अमूल दूध को शुरुआत में मैड्रिड, बार्सिलोना और बाद में पुर्तगाल के मलागा, वालेंसिया, एलिकांटे, सेविले, कॉर्डोबा और लिस्बन में पेश किया जाएगा. अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, हम एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्पेनिश डेयरी सहकारी संस्था सीओवीएपी के साथ जुड़कर बहुत सम्मानित और प्रसन्न हैं.

उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2025 में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में, हमारी टीम अमूल ब्रांड को दुनिया भर में हर भारतीय को परस्पर करीब लाएगी और सहकारी समितियों के बीच सहयोग की शक्ति का प्रदर्शन करेगी.

यूरोपीय देशों में भी मिलेगा अमूल दूध

भविष्य में, अमूल जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों में दूध और अन्य उत्पाद पेश करने की भी योजना बना रही है. सीओवीएपी के अध्यक्ष रिकार्डो डेलगाडो विज़कैनो ने कहा, अमूल के साथ यह साझेदारी हमें स्पेन में अपने ब्रांड को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक और सहकारी के साथ काम करने की अनुमति देता है, जिससे न केवल हमारे अपने डेयरी किसान सदस्यों को बल्कि भारत के भी डेयरी किसान सदस्यों को लाभ होगा.

ऐसे हुई थी अमूल की शुरुआत

14 दिसंबर 1946 को गुजरात में सहकारी सोसायटी के रूप में शुरू हुआ अमूल का काम आज लाखों लीटर दूध के कारोबार तक पहुंच गया है. 250 लीटर दूध की क्षमता के साथ शुरू हुआ अमूल का काम आज 30 लाख लीटर से ज्यादा का है. इस काम में कंपनी ने लाखों लोगों को रोजगार भी दिया है. भारत के मिल्कमैन कहे जाने वाले डॉ. वर्गिज कुरियन ने गुजरात में दो गांवों को सदस्य बनाकर डेयरी सहकारिता संघ की स्थापना की थी. भैंस के दूध से पाउडर का निर्माण करने वाले कूरियन दुनिया के पहले व्यक्ति थे. बता दें, इससे पहले गाय के दूध से पाउडर बनाने का चलन था. लेकिन कूरियन ने इस पूरी प्रक्रिया को बदल दिया और भैंस के दूध से पाउडर निर्माण का काम शुरू किया.

SRH vs DC : दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की दमदार बैटिंग
जेल से निकल बाईक उड़ाने वाला शातिर चोर पकड़ाया, ढाई लाख की बाईक जब्त, एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना नेवई की संयुक्त कार्रवाई
कार साइड को लेकर विवाद: युवक पर हॉकी, बेल्ट और चाकू से हमला…
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, गाड़ी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पटवारी, चौधरी ने कहा सुरक्षा से खिलवाड़
तंग आ चुके हैं…लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?