CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीएसपी कैंटीन के खाने में निकला कॉकरोच 🛑 जमकर हुआ हंगामा 🛑 खाने वाले करने लगे उल्टियां

बीएसपी कैंटीन के खाने में निकला कॉकरोच 🛑 जमकर हुआ हंगामा 🛑 खाने वाले करने लगे उल्टियां

By Newsdesk Admin
19/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र की कैंटीन से बीएसपी कर्मचारियों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया है। घटिया खाना परोसे जाने पर बीएसपी कर्मचारी भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस घटना को बीएसपी कर्मचारी यूनियन ने भी गंभीरता से लिया है। घटना के बाद काफी देर तक हंगामा हुआ और कर्मचारियों ने खाना खाने से मना कर दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज रोज की तरह भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी खाने के लिए कैंटीन में गए। वहां पर उन्हें काफी इंतजार के बाद भोजन मिला। लोग खा ही रहे थे इस बीच एक खाने की थाली में मरा हुआ कॉकरोच दिख गया। कैंटीन पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि कम्प्यूटर ट्रेनर के खाने की प्लेट में से कॉकरोच निकला है, इससे स्पष्ट है कि बीएसपी कैंटीन का भोजन गुणवत्ताहीन है।

आपको बता दें कि जैसे ही कम्प्यूटर ट्रेनर के प्लेट से कॉकरोच निकला वो भड़क गया, इस बीच सामने टेबल पर भोजन कर रहे कर्मचारी ट्रेनर की प्लेट में कॉकरोच देख उल्टी करने लगे। इस घटना पर कर्मचारियों का सीधा आरोप बीएसपी मैनेजमेंट की लापरवाह नीतियों पर लगा है।

इधर बीएसपी ट्रेनिंग पर गए कर्मचारियों ने बताया कि दो दिन से उन्हें समय से खाना नहीं मिल रहा है। आज भी यही हाल था। जब खाना खाने गए तो कैंटीन प्रबंधक ने कहा कि खाना खत्म हो गया है। कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया फिर कैंटीन प्रबंधक ने आनन-फानन में खाना बनाकर परोसा जिसमें कॉकरोच मिला, इसके बाद फिर से हंगामा हुआ।गौरतलब हो कि इस ट्रेनिंग में केवल बीएसपी कर्मचारी ही नहीं बल्कि कई बड़े अधिकारी भी हैं। एमएसएम-3 में कार्यरत इंटक के वरिष्ठ सचिव राजकुमार भी इस ट्रेनिंग में शामिल थे। उन्होंने इस मामले को महाप्रबंधक अमूल्य प्रियदर्शी के समक्ष उठाया है। महाप्रबंधक ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल
CG Drug Department Raid : नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर कसा शिकंजा, औषधि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Pawan Kalyan : स्कूल में लगी आग, डिप्टी सीएम का बेटा हुआ जख्मी, अस्पताल में भर्ती
CG News : नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर थे तैनात, दो जवान घायल
उधार रूपये वसूलने पहुंचे दो युवकों ने न्यू बसंत टॉकीज के पीछे मचाया जमकर हंगामा, हाथ मुक्का ईंट के टुकड़े से की मारपीट, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?