CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर घमासान, BJP ने नाम हटाने को बताया सेना का अपमान

बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर घमासान, BJP ने नाम हटाने को बताया सेना का अपमान

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। पश्चिम बंगाल विधानसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक खास चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय सेना की बहादुरी और उनके द्वारा पाकिस्तान और Pok में आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों की तारीफ की गई लेकिन प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम न होने पर बीजेपी ने इस पर कड़ा एतराज जताया।

Contents
  • ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम न लिखना सेना का अपमान
  • ड्राफ्ट बनाने वालों को बेसिक जानकारी भी नहीं
  • ममता सरकार ने पहले भी किया, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय से अपील की कि प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम जरूर जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है और इसका नाम न शामिल करना सेना का अपमान है। सुवेंदु ने कहा कि ‘हमारी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जो साहस दिखाया, उसे सही नाम के साथ सम्मान देना चाहिए।’

इस चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक असीम सरकार ने अनोखे अंदाज में अपनी बात रखी।‌ उन्होंने विधानसभा में भारतीय सेना के सम्मान में एक गीत गाया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

असीम सरकार ने कहा ‘हमारी सेना ने देश की शान बढ़ाई है. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि देश की एकता और ताकत का भी प्रतीक है।’‘

ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम न लिखना सेना का अपमान

प्रस्ताव में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के कोऑर्डिनेशन की तारीफ की गई। इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा गया कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की एकता और सहनशक्ति की भी सराहना की गई। लेकिन बीजेपी का कहना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम न लिखना ममता सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।

ड्राफ्ट बनाने वालों को बेसिक जानकारी भी नहीं

बीजेपी के नेता शंकर घोष ने कहा कि ‘प्रस्ताव तैयार करने वालों को सेना के ऑपरेशनों की जानकारी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर का नाम ड्राफ्ट में न शामिल करना यह दिखाता है कि इसे बनाने वालों को देश में क्या हो रहा है यह भी नहीं मालूम था.’ दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ममता सरकार ने पहले भी किया, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहले भी पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान देखने को मिला है। टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने इसे ‘नाटक’ बताकर विवाद खड़ा किया था। जिसके बाद बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ममता बैनर्जी पर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने का आरोप लगाया था।

UP News: भांजे के प्यार में पागल मामी ने दुबई से लौटे पति को काटने के बाद सूटकेस में भरकर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा
कलेक्टोरेट में ACB ने पटवारी को दबोचा, रिकॉर्ड online चढ़ाने मांग रहा था 10 हजार
बिलासपुर में नाले में डूबने से छात्र की मौत: दोस्तों संग नहाने गया था, झाड़ियों में फंस गया..
बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!
अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?