CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अगर सोनम किसी और को चाहती थी तो उसने शादी क्यों की…? बेटे को क्यों मारा..?’ – माँ का दर्द

‘अगर सोनम किसी और को चाहती थी तो उसने शादी क्यों की…? बेटे को क्यों मारा..?’ – माँ का दर्द

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। अगर सोनम किसी और को चाहती थी तो उसने शादी क्यों की?… मेरे बेटे को क्यों मारा?’ – यह सवाल है इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का, जिनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

11 मई को धूमधाम से शादी हुई थी। 20 मई को बेटा-बहू हनीमून पर मेघालय रवाना हुए. पूरे परिवार ने उन्हें प्यार के साथ विदा किया था। लेकिन 2 जून को राजा की लाश पूर्वी खासी हिल्स जिले के एक झरने के पास खाई में मिली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि ये हत्या थी और इस साजिश में उसकी पत्नी सोनम का नाम सामने आया।

राजा रघुवंशी की मां उमा कहती हैं कि हमें पहले यकीन नहीं हुआ कि सोनम ऐसा कर सकती है, लेकिन अब पुलिस की बातों और सबूतों को देखकर यकीन होने लगा है।

मेरा बेटा बहुत अच्छा था, सोनम को कभी कोई तकलीफ नहीं दी। फिर भी उसने राजा को खत्म करवा दिया।

राजा की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी राज कुशवाह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनम ने खुद यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया।

पुलिस के मुताबिक, सोनम और राज कुशवाह ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी और तीन शूटरों को हायर किया गया था।

29 वर्षीय इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी के साथ जो हुआ, वो बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक है। मेघालय पुलिस इस भयानक घटना की परतों को खोल रही है।

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम कथित तौर पर अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल थी। दोनों ने योजना के तहत तीन और आरोपियों को हत्या के लिए शामिल किया।

उमा रघुवंशी अपने बेटे राजा की माला से सजी तस्वीर के पास खड़ी हैं, उनके चेहरे पर दुख और गुस्से का भाव है। कांपती आवाज में उन्होंने कहा- शुरू में हमें यकीन ही नहीं हुआ कि बहू सोनम मेरे बेटे राजा को मरवा सकती है। लेकिन अब हम धीरे-धीरे इस पर यकीन करने लगे हैं। उनके मन में सवाल है कि अगर सोनम को कोई दूसरा लड़का पसंद था, तो उसने राजा से शादी करने से इनकार क्यों नहीं किया?

उसने मेरे बेटे को क्यों मारा?दोनों ने 11 मई को शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए निकल गए। जांच के दौरान पता चला कि सोनम ने खुद ही मेघालय की यात्रा की योजना बनाई थी।

उमा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरा बेटा मेघालय से एक लाश के रूप में लौटेगा। उमा ने रोते हुए और बेटे के मेघालय जाने के दिन विदाई को याद करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह विदाई दुखद विदाई में बदल जाएगी।

मेघालय पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने से पहले परिवार को राज कुशवाह के बारे में पता नहीं था। राजा के घर से मीलों दूर इंदौर में एक छोटे से किराए के मकान में राज कुशवाह की मां चुन्नी देवी अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है. उसे फंसाया गया है।

20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के निधन के बाद वह हमारे घर का इकलौता कमाने वाला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका बेटा राजा रघुवंशी की शवयात्रा में भी शामिल हुआ था और रोते हुए घर लौटा था। आरोपी राज की मां ने कहा कि मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दुखी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था।

शवयात्रा से लौटने के बाद वह खूब रो रहा था. इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में सोनम के मायके में अलग तरह का सदमा है। उसका परिवार सनमाइका शीट का व्यवसाय करता है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ चुका राज काम करता था।

सोनम की मां संगीता मीडिया से बात करने से कतराती रहीं। उन्होंने बुदबुदाते हुए कहा कि मेरी बेटी पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं अभी यह नहीं कह सकती कि मेघालय में राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ होगा?

मुख्य आरोपी सोनम की मां ने मांग की कि दामाद की हत्या की विस्तृत जांच होनी चाहिए.राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता बताए गए थे।

कुछ दिनों बाद 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है) में एक झरने के पास एक गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला था।

सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जबकि राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पकड़ा गया। मेघालय पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।

स्कूली बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण: CPR से लेकर सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार सिखाया, NDRF टीम ने दी ट्रेनिंग
Coal Scam : जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 50 से अधिक संपत्तियां अटैच, भिलाई स्थित आवास में आयकर विभाग ने चस्पा किया नोटिस
Munda Baja Bastar Tradition: 617 साल पुराना बाजा जो मां दंतेश्वरी की आराधना में अनिवार्य
Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज
हास्पिटल सेक्टर भिलाई के युवक और चरोदा की युवती का सुपेला रेल लाईन पर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग का, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India A vs Sri Lanka A
India A vs Sri Lanka A : वैभव से थी तूफानी पारी की उम्मीद, लेकिन श्रीलंका को सरप्राइज दे गया ये ख‍िलाड़ी

सीजी भास्कर, 09 जून :  श्रीलंका में आयोजित…

Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today : सोना-चांदी फिर हुए महंगे, चांदी 2.45 लाख के पार, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख के करीब

सीजी भास्कर, 09 जून : सोने-चांदी की कीमत…

Suryakumar Yadav Comeback
Suryakumar Yadav Comeback : कप्तानी छिनी, टीम से बाहर हुए… फिर सूर्या ने बल्ले से दिया करारा जवाब, 36 गेंदों में ठोके नाबाद 72 रन

सीजी भास्कर, 09 जून :  भारतीय टी20 टीम…

CG Congress Politics
CG Congress Politics : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ पर सियासत तेज, मंत्री-जायसवाल और महंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 जून। राजधानी रायपुर के कबीर नगर…

You Might Also Like

Lok Sabha Speaker Om Birla
देश-दुनिया

Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चाय पर बुलाया, रक्षा मंत्री के बगल पर बैठी प्रियंका गांधी वाड्रा

19/12/2025
देश-दुनिया

PF Withdrawal New Rules: पीएफ निकासी और ट्रांसफर में बड़ा बदलाव, लाइसेंसधारी एजेंट सिस्टम की तैयारी

17/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: केंद्र-राज्य सरकार और CBI के खिलाफ पुतला दहन, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप..

27/03/2025
देश-दुनिया

उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही का बुरा हाल, सीएम के निर्देशों को भी किया नजरअंदाज

10/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?