CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैं और पैसे नहीं दे सकता…देखिए suicide से पहले 1.51 मिनट के आखिरी VIDEO में छलका दिल का दर्द, भाभी बार-बार भैया से कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते….?

मैं और पैसे नहीं दे सकता…देखिए suicide से पहले 1.51 मिनट के आखिरी VIDEO में छलका दिल का दर्द, भाभी बार-बार भैया से कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते….?

By Newsdesk Admin
02/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 जनवरी। मॉडल टाउन स्थित कल्याण विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 साल के पुनीत खुराना ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब एक मोड़ आया है, जब पुनीत का सुसाइड से पहले बनाया गया एक 1:51 मिनट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पुनीत के सुसाइड करने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में पुनीत अपनी पत्नी और उसके परिजनों के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो मौत से कुछ मिनट पहले का है। पुनीत खुराना की मौत के बाद उनके परिवार ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने पुनीत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुनीत खुराना की बहन ने अपनी भाभी पर पुनीत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक की बहन लीला ने बताया कि मेरे भाई की पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। वह बार-बार कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते? जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। लीला ने कहा मैं चाहती हूं कि मेरे भाई को इंसाफ मिले।

बताया जा रहा है कि पुनीत का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। पुनीत की आठ साल पहले शादी हुई थी लेकिन दंपत्ति को कोई औलाद नहीं थी और इनके बीच अनबन होती रहती थी। पुनीत की पत्नी दो साल पिता के घर रहने चली गई थी। इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का केस भी दायर कर दिया था। दोनों के बीच कारोबार में साझेदारी को लेकर भी विवाद चल रहा था।

परिजन बता रहे कि पत्नी की प्रताड़ना के आलावा युवक के ससुराल पक्ष के लोग भी उसको नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे, वह बहुत परेशान था। पुनीत के परिजनों के अनुसार आत्महत्या से पहले उसका फोन आया था। फोन पर उसने बताया कि वह बहुत परेशान है उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस दौरान परिजनों ने उसे समझाया और सांत्वना दी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, उससे कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। हम लोग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे, कोर्ट जाएंगे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार उन्हें 31 दिसंबर 2024 की शाम 4:18 बजे आत्महत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिले पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान पुनीत खुराना बिस्तर पर पड़े मिले। उनके गले पर निशान था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर अस्पताल भेज दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मृतक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर
Acid attack news : आर्मी जवान पर एसिड अटैक करने वाली शादीशुदा Girlfriend गिरफ्तार 🛑 कोर्ट ने जेल भेजने के दिए आदेश
CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
Massive fire in Balodabazar : 5 करोड़ का सामान जलकर राख
5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?