CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हादसे के पहले प्लेन के अंदर की आखिरी तस्वीर, पूर्व CM विजय रूपाणी नहीं रहे, राज्यसभा सांसद ने की पुष्टि

हादसे के पहले प्लेन के अंदर की आखिरी तस्वीर, पूर्व CM विजय रूपाणी नहीं रहे, राज्यसभा सांसद ने की पुष्टि

By Newsdesk Admin 12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। Inside Plane अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे। क्रैश से पहले की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रूपाणी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई। इस फ्लाईट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। फ्लाइट क्रैश से ठीक पहले की अंदर की एक तस्वीर सामने आई है। ये प्लेन के अंदर का फोटो बताया जा रहा जब पूर्व सीएम विजय रूपाणी का फोटो आगे बैठी एक महिला यात्री ने लिया था।

गौरतलब हो कि विमान में सवार लोगों की सूची भी सामने आ गई है। शुरुआती जांच में विमान दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बता दें कि विमान में 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से उड़ान भरकर लंदन जा रहा था। दुर्घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। अमित शाह ने हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।

अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश की खबर सामने आते ही राजकोट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पड़ोसियों के बीच खलबली मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से मोहल्ले में बेचैनी है। विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि बेन पिछले छह महीने से लंदन में हैं और रूपाणी आज उन्हें वापस लाने के लिए लंदन रवाना होने वाले थे। अब यह लगभग तय हो चुका है कि वे इसी फ्लाइट AI-171 में अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। उनके टिकट से पुष्टि हुई है कि वे सीट नंबर 2-D पर बैठे थे। इस खुलासे के बाद हादसे की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

*नहीं रहे गुजरात के पूर्व सीएम, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने की पुष्टि*

बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि X (पूर्व में ट्विटर) पर की। उन्होंने लिखा, “गुजरात ने आज एक वरिष्ठ नेता और महान व्यक्तित्व को खो दिया।”

आपको बता दें कि विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यांगून में हुआ था। वे रामनिकलाल और मयाबेन रूपाणी के सात बच्चों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार बाद में भारत लौट आया और राजकोट, गुजरात में बस गया। रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में एक अहम चेहरा थे।

हादसे के बाद DGCA और एअर इंडिया की संयुक्त जांच टीम हादसे की तकनीकी वजहों की जांच में जुट गई है। सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है।

You Might Also Like

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Newsdesk Admin 12/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?