CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- ‘एयर इंडिया के विमान…’

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- ‘एयर इंडिया के विमान…’

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून |

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है. हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, “आज अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान की दुखद दुर्घटना से दुखी हूं. हम इस भारी क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.”

नवाज शरीफ ने भी जताया दुख

शहबाज शरीफ के साथ-साथ उनके बड़े भाई और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए अनमोल लोगों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. यह विनाशकारी क्षति सीमाओं से परे है और हमें हमारी साझा मानवता की याद दिलाती है. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

दिखाई दिए झुलसे हुए शव

विमान ने दोपहर एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी और इसके तुरंत बाद ही यह बीजे मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के हॉस्टल के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान का एक हिस्सा पांच मंजिला इमारत से बाहर निकला हुआ था. चश्मदीद हरेश शाह ने बताया, “विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बहुत तेजी से नीचे आ रहा था. इमारत से टकराने पर धमाके जैसी आवाज आई और विमान व इमारत में आग लग गई.” घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले स्थानीय निवासियों ने यात्रियों के साथ-साथ इमारत में मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश की. निवासियों की ओर से मोबाइल फोन पर शूट किए गए शुरुआती फुटेज में मलबे के बीच झुलसे हुए शव दिखाई दिए.

Bhupesh Baghel Relief : भूपेश बघेल के खिलाफ चल रही सुनवाई पर फिलहाल रोक
गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हैरान कर देगी बॉयफ्रेंड की हैवानियत
Bhilai Nidhan News : श्रीमती शांति देवी अग्रवाल, कल अंतिम यात्रा
सोने के दाम में बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ती: जानें ताजा रेट..
गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Boycott Case
Dhamtari Social Boycott Case : 2 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा साहू परिवार, 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद

Dhamtari Social Boycott Case : मामले को लेकर…

Raipur Trainee SI Suspended
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

Raipur Trainee SI Suspended : मामले को गंभीर…

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?