CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘प्लेन में था सवा लाख लीटर ईधन, किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिला’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले अमित शाह

‘प्लेन में था सवा लाख लीटर ईधन, किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिला’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले अमित शाह

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून |

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और फिर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य के साथ बैठक की. केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश क बारे में कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “दोपहर एयर इंडिया की विमान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई. कई यात्रियों के हताहत होने की संभावनाएं हैं. इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है. पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है. सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात सरकार, प्रधानमंत्री की ओर से हताहत हुए लोगों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

‘राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं’

उन्होंने कहा, “10 मिनट में ही भारत सरकार के पास सूचना पहुंच गई. तुरंत ही मैंने सभी से संपर्क किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी फोन आया. भारत सरकार और गुजरात सरकार के सभी विभाग एक साथ होकर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. राहत और बचाव कार्य में भारत सरकार और गुजरात सरकार दोनों लगे हुए हैं.

‘एविएशन विभाग ने जांच शुरू कर दी है’

उन्होंने कहा, “इस घटना से पूरा देश दुखी है. हादसे में बचे यात्री से मैंने मुलाकात की. डीएनए जांच के बाद मृतकों की पहचान होगी. पीड़ित परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है. विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था. आग इतनी तेज भड़की कि बचाने का मौका तक नहीं मिला. गुजरात में करीब 1000 के आसपास डीएनए टेस्ट किए जाएंगे. जांच तेजी से आगे बढ़े इसके लिए भी एविएशन मंत्री ने सूचना दी है. एविएशन विभाग अपनी जांच शुरू कर चुका है.”

विमान हादसे में 241 की मौत, एक शख्स जिंदा बचा

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 लोगों के मारे जाने की खबर हैं. इस भीषण विमान हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्लेन की 11A सीट पर बैठे शख्स इस हादसे में जिंदा बच गए. हादसे में बचने वाले शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है. वो ब्रिटेन के नागरिक हैं और भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे. उनके साथ प्लेन पर उनके भाई भी सवार थे. हालांकि, अभी तक उनके भाई के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Dead body found in Korba pond : कोरबा में तालाब में बच्चों को मिली लाश
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक
विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है
Kabir Sant Sammelan Chhattisgarh: दामाखेड़ा से सीएम साय का बड़ा संदेश, संत समागम की राशि बढ़ी
तंग आ चुके हैं…लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों (College Admission 2026) में दाखिले…

Mahakal Darshan
Mahakal Darshan : लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, फिर भी महाकाल के दर्शन में सिर्फ 30 से 60 मिनट का इंतजार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए…

Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल
Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन (Russia Ukraine War)…

RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग
RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पंचायत प्रतिनिधियों से…

Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा
Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा

कभी ग्रामीणों की आवाजाही और खेती-किसानी (Tadpala Village)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?