CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में पत्नी के साथ बैठे थे डॉ हितेश, भांजी का बर्थडे पर जा रहे थे लंदन..

अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में पत्नी के साथ बैठे थे डॉ हितेश, भांजी का बर्थडे पर जा रहे थे लंदन..

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो जाने की घटना में कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है. जबकि कई लोगों के बारे में अभी मालूम नहीं चला है. इसी प्लेन में सूरत के डॉक्टर हितेश शाह भी अपनी पत्नी अमिता शाह के साथ यात्रा कर रहे थे. वे लंदन में रहने वाली बहन की बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे. हालांकि, उनकी आधिकारिक रूप से मौत की तो पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है डॉक्टर हितेश शाह और उनकी पत्नी अमिता शाह की भी इस हादसे में मौत हुई है.

ट्रस्ट द्वारा संचालित सूरत जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर हितेश शाह और उनकी पत्नी अमिता शाह अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए एयर इंडिया के प्लेन में सवार हुए थे. यह खबर सुनने के बाद हितेश शाह के हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया. हालांकि, डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत हुई है ऐसी कोई खबर तो नहीं आई है. लेकिन उनका कहना है कि डॉ हितेश शाह ने अपनी बहन की बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए अस्पताल से छुट्टी की मांग की थी और वह 12 तारीख को जा रहे थे.इस बीच प्लेन क्रैश होने की खबर आई है.

डॉ हितेश शाह ने अस्पताल प्रशासन को बताया था कि वह 20 तारीख को लंदन जाने वाले थे लेकिन अब वह 12 तारीख को लंदन जा रहे हैं. हितेश शाह एक जनरल सर्जन थे और अपना प्राइवेट हॉस्पिटल बंद करने के बाद ट्रस्ट के अस्पताल के साथ जुड़े थे. पिछले 6 महीने से वह अस्पताल के साथ जुड़े थे. उनकी पत्नी अमिता बेन का नाम बोर्डिंग लिस्ट में शामिल है. अहमदाबाद के जो भी हमारे सोर्सेस हैं उनके जरिए पता चला है कि उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है. फिर भी हम भगवान से उनके बचने की प्रार्थना कर रहे हैं एक प्रतिशत भी कोई अच्छी खबर उन्हें सुनने को मिले.

बता दें कि गुरुवार की दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही विमान क्रैश हो गया और मेघानी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया. इसके चलते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया. चारों तरफ धुआं और मलबा बिखर गया. चीख पुकार मच गई.घटना में अब तक सिर्फ एक यात्री के जीवित बचने की खबर आई है जबकि कई के शव भी नहीं मिले हैं.

Bhojpuri Singer Bijli Rani Death News : वो आवाज जो हर शादी में गूंजती थी, अब हमेशा के लिए खामोश
चोरों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दिया बड़ा चैलेंज : सब इंस्पेक्टर के घर से 9 लाख के गहने और 80 हजार कैश ले उड़े, बगैर ताला तोड़े अनोखे ढंग से की वारदात, कुंभ स्नान‌ करने गया था परिवार
रामपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: डांस कार्यक्रम से लौट रहे युवक का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट!
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए
दुर्ग में PGDCA स्टूडेंट की स्कूटी को बाईक चालक ठोकर मार हुआ फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?