CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air India Plane Accident : एयर इंडिया विमान हादसा : जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, इतने दिनों में देगी रिपोर्ट

Air India Plane Accident : एयर इंडिया विमान हादसा : जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, इतने दिनों में देगी रिपोर्ट

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share
Air India Plane Accident
Air India Plane Accident

सीजी भास्कर, 15 जून। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Air India Plane Accident) ने 12 जून को हादसे का शिकार हुई अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग ड्रीम लाइनर एआइ-171 के हादसे की जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

समिति न केवल एआइ-171 विमान हादसे की जांच करेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सिफारिशें भी करेगी।

इसके साथ ही, यह समिति घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी निर्धारित करेगी, जिसके आधार पर भारत सरकार एक लिखित निर्देश जारी करेगी।

यह निर्देश भारतीय उड्डयन क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का एक रोडमैप होगा। बता दें कि अहमदाबाद में हुए इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों समेत कुल 270 लोगों की जान गई थी।

शुक्रवार देर रात को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Air India Plane Accident) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता वाली यह उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति विमान दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करेगी।

समिति में नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त/संयुक्त सचिव, गुजरात सरकार के गृह विभाग और राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल है।

इसके अलावा अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त, भारतीय वायुसेना के महानिरीक्षक (निरीक्षण और सुरक्षा), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक, विमानन महानिदेशालय के महानिदेशक, खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक, और भारत सरकार के फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय के निदेशक शामिल होंगे।

इसके अलावा विमानन विशेषज्ञों, दुर्घटना के जांचकर्ताओं और कानूनी सलाहकारों को भी समिति में शामिल किया जा सकता है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- “समिति का गठन दीर्घकालिक उद्देश्यों से किया गया है। उच्चस्तरीय समिति की जांच मंत्रालय की एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआइबी) द्वारा की जाने वाली जांच से अलग होगी।

यह मौजूदा एसओपी और दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और उनके प्रबंधन के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार किए जा सकें।" मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह समिति अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी, बल्कि इसका ध्यान नीतिगत सुधारों और सुरक्षा प्रोटोकाल को मजबूत करने पर होगा।

समिति (Air India Plane Accident) को 13 सितंबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि समिति का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के मूल कारणों जैसे यांत्रिक खराबी, मानवीय त्रुटि, मौसम की स्थिति, नियामक अनुपालन और अन्य कारकों की जांच करना है।

समिति की रिपोर्ट विमानन कंपनियों के लिए नए प्रशिक्षण माड्यूल, रखरखाव प्रक्रियाओं में सुधार और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत बनाने में सहायक हो।

ब्रिटेन और अमेरिका की जांच टीमें भी अहमदाबाद पहुंचीं (Air India Plane Accident)

एआइ-171 विमान हादसे (Air India Plane Accident) की जांच पहले दिन (12 जून) को ही एएआइबी द्वारा शुरू कर दी गई थी।

नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया -“एएआइबी ने गुजरात राज्य प्रशासन के साथ मिलकर हादसे के कुछ ही घंटों बाद ही दुर्घटना स्थल को जांच के लिए सुरक्षित कर दिया है। 13 जून को शाम ब्लैक बाक्स (Black Box) भी मिल गया है। दुर्घटना की जड़ तक जाना जरूरी है और यह काम किया जा रहा है।

इसके लिए सभी एजेंसियों के बीच सहयोग भी बढ़िया है।" सरकार की तरफ से की जा रही जांच के अलावा एअर इंडिया और दुर्घटनाग्रस्त विमान ड्रीमलाइनर को बनाने वाली बोइंग की तरफ से भी अपनी जांच टीम भेजी गई है। 

इसके अलावा, ब्रिटेन और अमेरिका की एविएशन जांच से जुड़ी सरकार की टीमें भी अहमदाबाद पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर किसी भी विमान हादसे की जांच में एक वर्ष से दो वर्ष का समय लग जाता है।

You Might Also Like

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?