CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर बिकरू कांड: ‘लाइफ सेविंग फंड’ और ‘मेडिकल रीइंबर्समेंट’ के दोहरे लाभ पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों से होगी वसूली

कानपुर बिकरू कांड: ‘लाइफ सेविंग फंड’ और ‘मेडिकल रीइंबर्समेंट’ के दोहरे लाभ पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों से होगी वसूली

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून उत्तर प्रदेश के कानपुर के खौफनाक और चर्चित बिकरू कांड में घायल हुए पुलिसकर्मियों को पांच साल बाद शासन ने साढ़े छह लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है. जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने लाइफ सेविंग फंड के साथ-साथ मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह वसूली की जाएगी, जिसमें न सिर्फ बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मी, बल्कि कुल 27 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं.

2 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. इस एनकाउंटर में सब-इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र सिंह, सुधाकर पाण्डेय, अजय कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल अजय सिंह सेंगर और सिपाही शिवमूरत निषाद गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सरकार ने उनकी मदद के लिए हर पुलिसकर्मी को 1.5 लाख रुपये नकद और ड्यूटी जॉइन करने के बाद 5 लाख रुपये का चेक दिया था.

ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि जीवन रक्षक निधि के तहत दी गई राशि के अलावा, पुलिसकर्मियों ने मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था. जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोहरे लाभ की वजह से ये राशि वापस ली जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ बिकरू कांड के पांच घायल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है. पुलिस मुख्यालय ने 27 पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की है, जिनसे जीवन रक्षक निधि की वसूली की जानी है.

पुलिसकर्मियों में असमंजसवसूली के नोटिस से पुलिसकर्मियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. उनका कहना है कि घायल होने के बाद मिली राशि का इस्तेमाल वह अपने इलाज और परिवार की जरूरतों के लिए कर चुके हैं. अब अचानक वसूली का आदेश उनके लिए आर्थिक बोझ बन सकता है. ज्वाइंट सीपी ने स्पष्ट किया कि वसूली का प्रोसेस मुख्यालय के निर्देशानुसार होगा. पुलिसकर्मियों को नोटिस का जवाब देने और राशि जमा करने के लिए समय दिया जाएगा. इस मामले में शासन की ओर से आखिरी फैसला जल्द आने की उम्मीद है.

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
दो महीने से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार: भिंड रोड से पकड़ा गया, लूट और फायरिंग के मामलों में भी था वांछित…
CCTV Theft Video : समोसा खाते-खाते कर दी बाइक चोरी, CCTV में कैद चोर की बेफिक्री
ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए
Pakistan Bowler Controversy : विवादित पाक गेंदबाज के समर्थन में अश्विन, बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार
Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार

बॉलीवुड की दमदार और एनर्जेटिक आवाज के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?