CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार

Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार
Sunidhi Chauhan Birthday  :  4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 13 में बॉलीवुड डेब्यू, इन गानों ने बनाया सुनिधि को सुपरस्टार

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : बॉलीवुड की दमदार और एनर्जेटिक आवाज के लिए मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में जन्मीं सुनिधि ने बेहद कम उम्र में संगीतकी दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्लेबैक सिंगर्स में अपनी जगह बना ली।

सुनिधि ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। बचपन में ही उनकी प्रतिभा को पहचान मिल गई थी। उन्होंने मशहूर संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी से ट्रेनिंग ली और उनके ग्रुप ‘लिटिल वंडर्स’ का हिस्सा बनीं।

यह भी पढ़ें… Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी

13 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू

साल 1996 में सुनिधि ने ‘मेरी आवाज सुनो’ सिंगिंग रियलिटी शो जीता। यही उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘शस्त्र’ से बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी। इसके बाद सुनिधि ने अपनी आवाज के दम पर लगातार पहचान बनाई। हालांकि, उन्हें बड़ी सफलता कुछ साल बाद फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ से मिली।

यह भी पढ़ें… Chamoli Tunnel Accident :  सुरंग धंसने से 6 मजदूरों की मौत, 20 का रेस्क्यू; राहत-बचाव अभियान जारी

‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ ने बदली किस्मत

साल 1999 में रिलीज हुआ ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ सुनिधि के करियरका अहम गाना बना। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सुनिधि की अलग पहचान बन गई। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर न्यू म्यूजिक टैलेंट भी मिला। इसके बाद सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी आवाज खासकर एनर्जी से भरपूर और ग्लैमरस गानों में खूब पसंद की गई।

यह भी पढ़ें… Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

‘धूम मचाले’ से ‘शीला की जवानी’ तक

‘धूम’ का ‘धूम मचाले’, ‘ओमकारा’ का ‘बीड़ी जलइले’, ‘तीस मार खां’ का ‘शीला की जवानी’ और ‘कमली’ जैसे गानों ने सुनिधि को नई ऊंचाई दी। ‘बीड़ी जलइले’ और ‘शीला की जवानी’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्डसे भी सम्मानित किया गया। उनकी आवाज का अंदाज इतना अलग रहा कि पार्टी, डांस और एनर्जी से भरपूर गानों के लिए सुनिधि निर्माताओं और संगीतकारों की पसंद बन गईं।

यह भी पढ़ें… Train Gold Seizure : ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, रायपुर-नागपुर रूट पर दो संदिग्ध पकड़े गए

600 से ज्यादा फिल्मों में दे चुकी हैं आवाज

सुनिधि ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कई भारतीय भाषाओं में भी गाने रिकॉर्ड किए हैं। Apple Music प्रोफाइल के अनुसार, वह 600 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं और 300 से ज्यादा साउंडट्रैक का हिस्सा रही हैं। प्लेबैक सिंगिंग के अलावा लाइव कॉन्सर्ट और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स भी उनके करियर का अहम हिस्सा रहे हैं। करीब तीन दशक लंबे सफर में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

यह भी पढ़ें… Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

रियलिटी शो में जज और मेंटर भी रहीं

सिंगिंग के साथ सुनिधि चौहान कई म्यूजिक रियलिटी शोज में जज और मेंटर की भूमिका भी निभा चुकी हैं। ‘इंडियन आइडल’, ‘द वॉयस’ और ‘दिल है हिंदुस्तानी’ जैसे शोज में उन्होंने प्रतिभाओं को जज किया। हालांकि, 2021 के बाद उन्होंने रियलिटी शो जजिंग से दूरी बना ली। उन्होंने रियलिटी सिंगिंग शोज की प्रक्रिया को लेकर अपनी असहमति भी जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें… Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

22 से ज्यादा बड़े अवॉर्ड

सुनिधि को अपने करियर में फिल्मफेयर, IIFA, स्क्रीन, जी सिने और मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड समेत कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 22 से ज्यादा अवॉर्ड मिलने के साथ कई पुरस्कारों के लिए नामांकन भी हासिल हुआ है। आज भी सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) बॉलीवुड की सबसे पहचानी जाने वाली आवाजों में शामिल हैं। कम उम्र में शुरू हुआ उनका सफर आज एक सफल और लंबे म्यूजिक करियर में बदल चुका है।

यह भी पढ़ें…  Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

Kapil Sharma को SFJ की धमकी: “Canada तुम्हारा Playground नहीं”, Kap’s Cafe पर फायरिंग के बाद बढ़ा विवाद
Arshad Warsi will be seen in a double role : ‘जीवन बीमा योजना’ का टीजर हुआ वायरल
अल्लू अर्जुन को बड़ी कानूनी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा
Ranbir Kapoor Ramayana Risk: भंसाली के एक फैसले से अटकी टाइमलाइन, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर मंडराया खतरा
Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?