CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झूठे गैंगरेप केस में महिला दोषी करार, 2 लाख जुर्माने के साथ मिली सजा

लखनऊ कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झूठे गैंगरेप केस में महिला दोषी करार, 2 लाख जुर्माने के साथ मिली सजा

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक महिला को साढ़े सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही महिला पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. महिला ने दो लोगों को फंसाने क लिए उन पर झूठा गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था. इसके साथ ही उसने दोनों पर महिला को धमकाने का भी आरोप लगाया था. अब कोर्ट ने महिला को मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है.दरअसल, बाराबंकी के जैदपुर की रहने वाली एक महिला ने साल 2021 में दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कराया था

. महिला ने एससी-एसटी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसका खामियाजा अब उसे जेल की सजा काटकर भुगतना पड़ेगा. महिला ने थाना जैदपुर में राजेश और भूपेंद्र नाम के दोनों शख्स के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया था.फंसाने के लिए दर्ज कराया फर्जी मुकदमाइस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस मामले को विवेचना के लिए लखनऊ ट्रांसफर किया गया. ये मामला एससी एसटी एक्ट का था. इसलिए इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बीकेटी ने की. मामले की जांच की गई तो पता चला कि महिला ने राजेश और भूपेंद्र को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है. इसके बाद दोनों आरोपितों क्लीन चिट दे दी गई.

वहीं महिला के खिलाफ एक्शन लिया गया.मुआवजे की रकम आरोपित को दी जाएमहिला को लखनऊ में एससी एसटी एक्ट के स्पेशल जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने महिला को सात साल की सजा सुनाते हुए 2 लाख एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया. हालांकि जांच के दौरान एक आरोपित भूपेंद्र की मौत हो गई थी.

कोर्ट ने आदेश दिया कि दिवंगत भूपेंद्र के उत्तराधिकारियों को भी मुआवजे की रकम का एक हिस्सा दिया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि FIR दर्ज कराने के बाद सरकारी धन राशि नहीं देनी है, जब तक पुलिस चार्जशीट दाखिल न कर दे. तुरंत राशि दिए जाने से झूठे मुकदमे दर्ज करने का ट्रेंड बढ़ रहा है. जब चार्जशीट दाखिल होने के बाद राशि दी जाएगी तो इस पर रोक लग सकेगी.

Kedar Kashyap IDC Meetin : वनोपज व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री Kedar Kashyap ने ली IDC की बैठक, वनवासियों की आय बढ़ाने पर लिए गए अहम फैसले
ग्वालियर में पुलिस टीम पर हमला: एसआई का सिर फोड़ा, व्यापमं व्हिसल ब्लोअर पर आरोप…
SIP Calculator : सिर्फ 5,000 रुपये महीना निवेश कर 1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा? यहां देखें पूरा गणित
पंजाब-हरियाणा से आया गेहूं खाकर गंजे हुए महाराष्ट्र के लोग:बुलढाणा में 279 लोगों के बाल झड़े, कलेक्टर बोले- नहीं पता कहां से आया
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते 3 युवक गिरफ्तार, 22 हजार रुपये कैश बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : बस्तर में नक्सलवाद…

Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर…

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?