CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दूल्हे को स्टेज पर गिफ्ट किया Blue ड्रम, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- “यह गंदा मजाक”

दूल्हे को स्टेज पर गिफ्ट किया Blue ड्रम, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- “यह गंदा मजाक”

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। उत्तर प्रदेश स्थित हमीरपुर में एक अनोखा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। राठ कोतवाली क्षेत्र के दादा गार्डन में हाल ही में हुई एक शादी में दूल्हे को उसके दोस्तों ने स्टेज पर नीला ड्रम गिफ्ट कर सबको चौंका दिया।

यह गिफ्ट न सिर्फ शादी समारोह में आए लोगों के लिए चौंकाने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना के फोटो और वीडियो वायरल हो गए।

आपको बता दें कि नीले ड्रम को गिफ्ट करना सुनने में भले मज़ाक जैसा लगे, लेकिन इसकी पृष्ठभूमि गंभीर है।

दरअसल, वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में एक युवक की लाश के टुकड़ों को नीले प्लास्टिक ड्रम में बंद कर के रखा गया था। इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया था. तब से लेकर नीला ड्रम एक डर और चर्चा का प्रतीक बन चुका है।

अब बना ‘ट्रेंड’ या मज़ाक? : हमीरपुर की यह घटना बताती है कि किस तरह एक खौफनाक घटना को कुछ लोग अब मजाक या ट्रेंड के तौर पर ले रहे हैं। शादी के दौरान दोस्तों द्वारा दूल्हे को नीला ड्रम गिफ्ट करने की हरकत को कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के मज़ाक के रूप में लिया, लेकिन कई लोगों ने इसे एक असंवेदनशील कदम बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ हत्याकांड जैसी घटनाएं भुलाए नहीं जातीं और उससे जुड़े प्रतीकों से मजाक करना पीड़ितों के प्रति संवेदनहीनता दिखाता है। वहीं कुछ युवाओं का मानना है कि यह सिर्फ एक मज़ाक है और इसका मतलब किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सौरभ हत्याकांड क्या था? : मेरठ निवासी सौरभ नामक युवक की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़ो को नीले प्लास्टिक ड्रम में बंद कर के रखा गया था। दरअसल यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने ही अपनी प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी और शव के टुकड़े कर उसे ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाला गया था ताकि बॉडी की पहचान छुपाई जा सके। हालाकि आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों जेल में है लेकिन नीले ड्रम का ख़ौफ़ आज भी कायम है।

पुलिस और प्रशासन को चाहिए सतर्कता : अब जब नीला ड्रम एक तरह से प्रतीक बन चुका है, तो किसी भी सार्वजनिक या सामाजिक आयोजन में इसे लेकर मजाक उड़ाना विवाद और असहजता की स्थिति पैदा कर सकता है।

समाजशास्त्रियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाती हैं।

हमीरपुर की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सोशल मीडिया और वायरल ट्रेंड के चक्कर में कहीं हम अपनी संवेदनाओं को तो नहीं खोते जा रहे?

Bus Accident Kenda Valley: 40 फीट गहरी खाई के किनारे अटकी बस, एक युवक की मौत; पेड़ ने बचाई 31 यात्रियों की जान
गणतंत्र दिवस की शाम तीन दर्शन मंदिर के पास 12 इंच के चाकू समेत युवक गिरफ्तार, लोगों को डरा धमका रहा था तभी पहुंच गई पुलिस पेट्रोलिंग टीम
Elon Musk Net Worth Record : एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर क्लब में एंट्री, आज तक कोई नहीं पहुंचा इस मुकाम पर, सब अमीरों को पीछे छोड़ा
भोपाल के बाद अब इंदौर ROB विवादों में: ‘Z’ आकार के डिज़ाइन पर गरमाई सियासत, BJP-कांग्रेस आमने-सामने
रात में होटल Wild Fire के बार में शराब पीने गए LLB स्टूडेंट से रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद, जमकर चला लात-घूंसा, स्टाफ और मैनेजर सहित 4 लोगों पर काउंटर जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Death Sentence : झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगा फैसला लागू

Jhiram Valley Death Sentence :2013 में कांग्रेस नेताओं…

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Valley Death Sentence
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?