CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चोरों ने उड़ाए 97 लाख के जेवरात, पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस

चोरों ने उड़ाए 97 लाख के जेवरात, पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। चोरों ने पेट्रोल पंप संचालक दुर्गेश मिश्रा के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर के तीन कमरों और चार अलमारियों के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद और करीब 97 लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने और चांदी के जेवर चुरा लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने किचन में फ्रिज से काजू-पिस्ता निकाल कर खाया और बेडरूम में बैठकर बीड़ी भी पी। घटना के समय दुर्गेश अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में थे।

Contents
  • ड्राइंग रूम और बेडरूम में बीड़ी पी
  • 2.5 लाख कैश और 97 लाख के जेवर चोरी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में ठरकपुर जागीर गांव में मंगलवार देर रात दुर्गेश बेंगलुरु से लौटे और अपने घर आए तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर का नजारा देख वो सन्न रह गए।

कमरों के ताले टूटे थे, अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था. जेवरों के बॉक्स और पर्स इधर-उधर फेंके हुए थे। सूचना पर जानकीपुरम पुलिस, एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।

ड्राइंग रूम और बेडरूम में बीड़ी पी

पुलिस के अनुसार, चोर करीब दो से ढाई घंटे तक घर में रुके. उन्होंने किचन से मेवे खाए और ड्राइंग रूम और बेडरूम में बीड़ी पी। जली हुई बीड़ी को फोरेंसिक जांच के लिए रखा गया है।

खोजी कुत्ता मौके पर सीढ़ियों, लॉन और मेन गेट के बाहर सड़क तक गया, जिसके आधार पर पुलिस चोरों के भागने का रास्ता तलाश रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जपुलिस ने कर्मचारियों, फेरीवालों, कबाड़ियों और घुमंतू दवा विक्रेताओं समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों के गिरोह का पता लगाने की कोशिश जा रही है। क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

2.5 लाख कैश और 97 लाख के जेवर चोरी

पुलिस का कहना है कि चोरों ने प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया. मुख्य मार्ग और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

दुर्गेश ने बताया कि चोरों ने अलमारी से ढाई लाख रुपये नकद और 97 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है कि कहीं चोरों का अगला निशाना उनका घर न हो।

रायपुर निगम बजट…इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और ट्रेड टावर बनेंगे, वर्किंग विमेंस हॉस्टल, युवाओं को हाईटेक लाइब्रेरी, दिव्यांग पार्क और बच्चों के लिए Play Zone बनाए जाएंगे..
नेशनल जूडो खिलाड़ी ने कोच पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज; जांच में जुटी पुलिस..
UPSC IFS Result Announced : यूपीएससी ने जारी किया गया आईएफएस परीक्षा का रिजल्ट, इतने उम्मीदवारों ने मारी बाजी
Big Break : अभी अभी जेल का औचक निरीक्षण 🛑 पत्थर के नीचे छिपा कर रखे दो मोबाईल और एक डोंगल जब्त ⭕डेढ़ दर्जन टीम के साथ छापा
महेंद्र भट्ट ने की जातिगत जनगणना के फैसले की तारीफ, कहा- कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगा बल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Celebratory firing during wedding ceremony in Raipur : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony in Raipur

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

सभापति जगदीश धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, लगाए ये आरोप

10/12/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

सरगुजा में महिला टीचर से 25 लाख की ठगी, फर्जी जमीन सौदे में पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की..

25/05/2025
खेलदेश-दुनिया

Virat Kohli Post : ‘आप तभी फेल होते हैं जब…’ ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट कोहली के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

16/10/2025
Excise Department Raid Balodabazar
अपराधछत्तीसगढ़

Excise Department Raid Balodabazar : आबकारी विभाग की कार्रवाई,69 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1320 किलोग्राम लाहन जब्त

19/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?