CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में गोवंश का सिर लेकर आया श्वान 🛑 पटेल चौक पर सिर रखकर प्रदर्शन, पथराव और चक्का जाम का प्रयास,‌ पुलिस ने लहराई लाठियां, जारी किया श्वान वाला वीडियो

दुर्ग में गोवंश का सिर लेकर आया श्वान 🛑 पटेल चौक पर सिर रखकर प्रदर्शन, पथराव और चक्का जाम का प्रयास,‌ पुलिस ने लहराई लाठियां, जारी किया श्वान वाला वीडियो

By Newsdesk Admin
24/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 24 जून। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधारी नगर सड़क पर पानी टंकी के पास एक व्यक्ति को गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस स्थल पर पहुंच गई परंतु एकत्रित भीड़ गोवंश के कटे हुए सिर को लेकर पटेल चौक पहुंची और सड़क पर रख अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए हुड़दंग कर पथराव एवं चक्का जाम का प्रयास भी किया गया। तत्काल दुर्ग पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग करते हुए इस प्रयास को विफल कर दिया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और लोगों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में गिरधारी नगर की गली से एक श्वान अपने मुंह में गोवंश का सिर दबा कर भटकते हुए नजर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर अभिषेक झा ने बताया कि कल शाम लगभग 7:30 बजे सूचना मिली कि थाना कोतवाली के गिरधारी नगर रोड पानी टंकी के पास प्रिंस कसेर को एक गोवंश का कटा सिर मिला है। सूचना पर तत्काल पुलिस वहाँ पहुँची और गौ वंश के सिर को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया परंतु लोगों की भीड़ ने गोवंशीय सिर को पुलिस के समझाने के बावजूद उन्हें न देकर पटेल चौक पर लाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस के द्वारा समझा बुझा कर थाने ले आया गया और तत्काल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जाँच की जा रही है। विवेचना के दौरान जिसकी भी गलती पाई जायेगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उधर दूसरी तरफ इस मामले को लेकर भीड़ में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा माहौल को खराब कर रोड जाम करने और पथराव का प्रयास किया गया। तभी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को मौके से हटाया और माहौल को शांत कराया। रात में ही मामले को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र विवेचना के लिए तत्काल जाँच टीम को नियुक्त किया गया है। पुलिस जांच में सीसीटीवी खंगालने पर प्रथम दृष्टया एक कुत्ते के द्वारा उस गौ वंश के सिर को घटना स्थल पर लाते हुए फुटेज में देखा गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Tirathgarh Waterfall Accident : तीरथगढ़ जलप्रपात के पास अनियंत्रित कार हादसे का शिकार, रायपुर के चार युवक घायल
Good News : “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” के पहले ही दिन 4 हजार 241 आवेदनों का मौके पर निराकरण, नगरीय निकायों में आज से शुरू हुए शिविरों में मिले कुल 7 हजार 757 आवेदन
Madhya Pradesh: भूख प्यास से हुई तीन गायों की मौत, पुलिस ने किया 4 लोगों पर मामला दर्ज…
Lab Reel : मरीजों के सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियंस ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू
भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?