CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो मुंह-तीन आंख… गाय ने अजीब बछड़े को दिया जन्म, लोग बोले- ‘ये चमत्कार है’

दो मुंह-तीन आंख… गाय ने अजीब बछड़े को दिया जन्म, लोग बोले- ‘ये चमत्कार है’

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

बागपत , 19 जून 2025 :

उत्तर प्रदेश के बागपत के टिकरी कस्बे में एक गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है. उसके दोनों मुंह एक साथ जुड़े हुए हैं. जैसे ही इस बछड़े के बारे में इलाके के लोगों को पता चला तो इस अजीब तरह के बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. लोग इसे देखने के पहुंच रहे हैं. कुछ लोग इस तरह से जन्म लेने को चमत्कार मान रहे हैं.

ये मामला बागपत के कस्बा टिकरी की दाबड़ा पट्टी से सामने आया है. यहां रहने वाले पशुपालक जाहिद के यहां एक गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया. जाहिद काफी लंबे समय से गाय पालते आ रहे हैं. गुरुवार की सुबह उनकी एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए. गाय के इस बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं, यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.

‘यह कुदरत का करिश्मा है’

गाय के इस अजीब बछड़े को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कुछ लोगों को कहना है कि इस कलयुग में यह ईश्वर का एक अनोखा चमत्कार है, जो ऐसा देखने को मिल रहा है. ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं. वहीं मुस्लिम गोपालक जाहिद का कहना है कि यह कुदरत का करिश्मा है. गाय और बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ हैं.इस तरह के बछड़े कम ही जीवित रहते हैं. इसलिए जाहिद ने पशु चिकित्सक को वहीं बुलाया हुआ है ताकि वह इस बछड़े के स्वास्थ्य पर नजर रख सकें.

लोगों की उमड़ रही भीड़

वहीं पशु चिकित्सक ने बताया कि भ्रूण के दौरान अतिरिक्त कोशिकाओं के विकसित होने से ऐसे बछड़े का जन्म होता है. जानवरों और मनुष्य दोनों में कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है. इस तरह के बच्चों की उम्र ज्यादा नहीं होती. एक जानवर के दो सिर के साथ पैदा होने की घटना को बाइसेफली कहा जाता है. अब गाय के तीन आंख और दो मुंह के बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है, जबकि कुछ ग्रामीण तो बछड़े की पूजा भी कर रहे है. वह बछड़े के सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं और पैसे भी चढ़ा रहे हैं.

हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी माता-पिता को मिला झटका
Hyundai Creta 2026 : नए लुक और शानदार इंटीरियर के साथ आएगी नई क्रेटा, टेस्टिंग में दिखा बड़ा बदलाव
Jio IPO vs Bharti Airtel Market : जियो की संभावित लिस्टिंग से पहले एयरटेल का बड़ा दांव, मार्केट वैल्यू में ₹38,000 करोड़ का उछाल
Theft Allegation : चोरी के आरोप में महिला के बाल काटे, जूते-चप्पल की माला पहना कर घुमाया
सप्ताह के भीतर दुनिया भर में दूसरी बार Instagram डाउन, यूजर्स ने की Login समस्याओं की शिकायत, नहीं कर पा रहे हैं अकाउंट में लॉगिन, देखें माजरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Arnab Railway Travel Advisory
Cyclone Arnab Railway Travel Advisory : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, यात्रियों को ट्रेन की स्थिति देखकर निकलने की सलाह

Cyclone Arnab Railway Travel Advisory : इसके अलावा…

Bemetara Paddy Seized
Bemetara Paddy Seized : बेमेतरा में महाराष्ट्र से लाया गया 210 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

Bemetara Paddy Seized: मंडी विभाग के सचिव निकेश…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

देवगांव के पास सड़क किनारे गांजा बेचने के…

Deepak Baij Demands
Deepak Baij Demands : दिवाली से पहले किसानों को ₹6,000 करोड़ दे सरकार: दीपक बैज

Deepak Baij Demands: बैज की मांग है कि…

Hostel Wardens Protest : जशपुर में छात्रावास अधीक्षकों का 12 नवंबर को प्रदर्शन, बोले- ₹1,500 में भोजन व्यवस्था चलाना मुश्किल

Hostel Wardens Protest : सहायक आयुक्त संजय सिंह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?