CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Teacher Arrested : परीक्षा में पास कराने का लालच देकर स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

School Teacher Arrested : परीक्षा में पास कराने का लालच देकर स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून : प्रदेश के बलौदाबाजार जिले के थाना सुहेला क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 जून 2025 की है, जब स्कूल में पढ़ाई के दौरान शिक्षक शैलेश कुमार वर्मा ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया। छात्रा भय और मानसिक दबाव के चलते तत्काल यह बात किसी को नहीं बता सकी।

बाद में 14 जून को छात्रा ने साहस जुटाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 16 जून को परिजनों ने थाना सुहेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9C और 10 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी सुहेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा (उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम झीपन) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से अभिभावकों और छात्रों में गहरी चिंता व्याप्त है। प्रशासन ने स्कूलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..
Ambikapur Juvenile Escape : अंबिकापुर में बड़ी सुरक्षा चूक, बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, 5 पकड़ाए, 10 की तलाश जारी
Pilgrims Bus Accident Surajpur: ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस, 15 घायल, एक की मौत
Young man attacked due to old enmity : आरोपी जमानत पर रिहा
गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा आम बजट-रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में 10 दिनों तक सजेगा संस्कृति का महाकुंभ

रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह…

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?