CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रांची: वाटर फॉल में सेल्फी ले रहे थे DPS के टीचर, पत्थर से फिसलकर नदी में बहे

रांची: वाटर फॉल में सेल्फी ले रहे थे DPS के टीचर, पत्थर से फिसलकर नदी में बहे

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

खराब मौसम में भी रांची के जोन्हा फॉल घूमने गए DPS के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए है. घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वो अब तक ट्रेसलेस हैं.

झारखंड में आफत की बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है और परेशानी का मंजर हर तरफ दिख रहा है. रांची से लेकर स्टील सिटी जमशेदपुर , रामगढ़ , लोहरदगा , चतरा समेत हर जगह IMD के रेड अलर्ट का प्रभाव दिखा . नदी और फॉल बिल्कुल उफान पर हैं. इस बीच बेहद चिंताजनक खबर आई है कि खराब मौसम में भी जोन्हा फॉल घूमने गए DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए है. घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वो अब तक ट्रेसलेस हैं.

दअरसल, लप्रपात ‌घुमने आए 40 साल के माइकल घोष पानी की तेज धार में बह गए. गुरूवार करीब तीन बजे जोन्हा जलप्रपात के ऊपरी छोर जिप लाईन पर बैठ कर वे सेल्फी ले रहे थे तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी . माइकल घोष अलकापुरी डीबडीह रांची के रहने वाले थे.हालांकि मुल रुप से वे धनबाद के रहने वाले है.

माइकल घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची मे म्यूजिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने तीन साथी पंकज श्रीवास्तव, और ऋतिक सामद के साथ गाड़ी से करीब तीन बजे जोन्हा फॉल पहुंचे थे. फॉल पहुंचने पर तीनों दोस्त मुसलधार बारिश के बीच झरना के ऊपरी साइड चले गए थे. पर्यटक मित्रों ने तीनों दोस्त को पानी के पास नहीं जानें की हिदायत भी दी थी, लेकिन तीनों दोस्त पर्यटक मित्रों के बातों को अनसुना करके चले गए. इस दौरान माइकल पत्थर पर चढ़ कर सेल्फी ले रहे थे. अचानक वे पत्थर से फिसल‌ पानी के तेज धार में बह गए. पानी का जलस्तर काफी बढा़ हुआ है. जिस कारण दोनों दोस्त माइकल घोष को देख नहीं पाए.

पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद ने अपने दोस्त माईकल घोष की पानी में बहने की जानकारी पर्यटक मित्रों को दी. ‌तब तक झरना के नीचे तैनात पर्यटक मित्रों ने झरना के आसपास काफी खोज बीन की. लेकिन फॉल में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण उनका कहीं पता नहीं चला.

अनगड़ा थाने के SHO हीरालाल शाह ने आजतक को फोन पर बताया कि शाम तक घोष की खोजबीन की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका. जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. अंधेरे के बाद रेस्क्यू को मजबूरन बंद करना पड़ा. अब सुबह NDRF के टीम को बुलाया गया है जो म्यूजिक टीचर की खोजबीन कर रही है.

पब्लिक स्कूल एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने डीपीएस शिक्षक के साथ जोन्हा फॉल में हुई घटना पर अफसोस जाहिर किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईश्वर करे वह सुरक्षित हों.जानकारी मिली है की एनडीआरफ की टीम   खोज कर रही है. आलोक दूबे ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए सारे स्कूल पहले ही बंद कर दिए थे एवं घरों से विशेष कार्य होने पर ही निकलने का अनुरोध किया था. हम सबको सरकार और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करना चाहिए. जीवन की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

Stock Market Record Rally : Sensex–Nifty ने 14 महीनों बाद रचा नया इतिहास, निवेशकों में उत्साह—Stock Market Record Rally
लव स्टोरी : नाबालिग प्रेमी संग भागी 28 साल की महिला, बालिग होते ही घर लौटा – मां बोली “बहू तो बनेगी मगर…”
भारत-पाक तनाव के बीच उदित राज का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर…’
Big Break : राजधानी रायपुर में पकड़ाया हाई प्रोफाइल जुआ, देर रात होटल बेबीलोन कैपिटल में पुलिस ने छापा मार पकड़ा और घंटे भर बाद कार्रवाई कर मुचलका पर छोड़ा
Jail Inmate Found Hanging : सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, बैरक के भीतर फंदे पर मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

You Might Also Like

Ahmedabad Plane Crash
देश-दुनियाराज्य

Ahmedabad Plane Crash : जले पेड़, झुलसी इमारतें और सन्नाटा… अहमदाबाद प्लेन क्रैश को छह महीने, खौफ अब भी जिंदा

14/12/2025
अन्यदेश-दुनियाराज्य

1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

27/02/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देकर घिरे MP के मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने कहा- 4 घंटे में दर्ज हो FIR

14/05/2025
देश-दुनिया

इजरायल-ईरान जंग से भारत पर बढ़ा खतरा! तेल की कीमतें 10 डॉलर उछलीं, आपकी जेब पर सीधा असर

13/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?