CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घोड़ों का क्यों घुट रहा दम, अब तक 12 की मौत; हैदराबाद से लाए गए थे जबलपुर… जांच के आदेश

घोड़ों का क्यों घुट रहा दम, अब तक 12 की मौत; हैदराबाद से लाए गए थे जबलपुर… जांच के आदेश

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

पशु चिकित्सकों की मानें तो गर्म वातावरण में लंबी दूरी का परिवहन घोड़ों की सेहत पर भारी पड़ा. घोड़ों को हैदराबाद से जबलपुर तक लाने के दौरान उचित आराम और अनुकूल तापमान का प्रबंध न होना, इनकी मौत की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है.

हैदराबाद से रातों-रात जबलपुर लाए गए 57 बेशकीमती घोड़ों की रहस्यमयी मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. अब तक कुल 12 घोड़ों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लाने के पांच दिनों के अंदर आठ घोड़ों ने दम तोड़ा था. इसके बाद चार और घोड़ों की मौत के बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. लगातार हो रही घोड़े की मौत को देखते हुए जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं. जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में पूरी जांच कर तीन दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि हैदराबाद से इन घोड़ों को रेस कोर्स ट्रेनिंग के लिए जबलपुर लाया गया था, जिसके लिए लंबे समय से रेस कोर्स खोलने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन घोड़ों की लगातार हो रही मौतों से यह लाने की वजह संदेह के घेरे में आ गई है. जिस कंपनी के यह घोड़े हैं, वह भी वापस ले जाने की बात कर रही, लेकिन कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इनका मकसद सामने नही आता, घोड़े उसी स्थान पर रहेंगे.

कलेक्टर के आदेश पर हो रही जांच

वीते दिन कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश पर एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की गई थी, जिसने मौत के कारणों की प्राथमिक जांच शुरू की. पशु चिकित्सा विभाग की तीन डॉक्टरों की टीम लगातार बचे हुए घोड़ों की निगरानी कर रही है और समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. इसके अलावा, सभी घोड़ों के सैंपल हरियाणा स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे गए थे, जहां से अब तक प्राप्त रिपोर्ट में 44 घोड़ों में घातक बीमारी ‘ग्लैण्डर’ की पुष्टि नहीं हुई है. यानी सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं.

लंबे सफर का घोड़ों के सेहत पर पड़ा असर!

पशु चिकित्सकों की मानें तो गर्म वातावरण में लंबी दूरी का परिवहन घोड़ों की सेहत पर भारी पड़ा. घोड़ों को हैदराबाद से जबलपुर तक लाने के दौरान उचित आराम और अनुकूल तापमान का प्रबंध न होना, इनकी मौत की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है. अचानक बदले मौसम, सफर के तनाव और संक्रमण के जोखिम के चलते कई घोड़े बीमार हो गए और अंततः दम तोड़ बैठे.

क्या बोले कलेक्टर दीपक सक्सेना?

इस मामले पर जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है. इन घोड़ों की मौत का सही कारण पता लगाना बेहद जरूरी है. हमने पुनः जांच का आदेश देते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं. जब तक पूरी रिपोर्ट नहीं आ जाती, किसी भी घोड़े को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाया जाएगा. फिलहाल जिला प्रशासन, पशु चिकित्सा विभाग और जांच टीम मिलकर हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं.

अवैध रूप से कोयला निकालने गए, मिट्टी धंसने से दो की मौत: 5 दिन बाद बदबू आने पर नदी किनारे पहुंचे परिजन, टिफिन और चप्पल से हुई पहचान..
दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Indigo Crisis’: उड़ानें रद्द होने पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से तलब में मांगे जाएंगे साफ जवाब
Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर
PM मोदी बोले- “नफरत विनाश लाती है”, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Bareilly Love Story Dowry Case: 8 साल की मोहब्बत टूटी दहेज की दीवार से, निकाह से पहले बॉयफ्रेंड ने रख दी ऐसी मांग

26/10/2025
देश-दुनियाशिक्षा

मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व

18/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Knife Cake Incident: सड़क पर चाकू से केक काटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, भिलाई में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भी दबोचा गया

29/11/2025
Rise And Fall Show
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

Rise And Fall Show : युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर पवन सिंह का फ्लर्ट, बोले– ‘कुछ भी हो जाए, मैं आ जाऊंगा…’

16/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?