CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेठी में प्रशासनिक अधिकारियों से दबंगई पर एक्शन, पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अवैध कब्जा

अमेठी में प्रशासनिक अधिकारियों से दबंगई पर एक्शन, पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अवैध कब्जा

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

अमेठी , 21 जून 2025 :

Amethi News: अमेठी जनपद की सदर तहसील गौरीगंज अंतर्गत वार्ड नंबर 13 माधवपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे जिसमें ग्राम सभा की भूमि रास्ता गाटा संख्या 291 को खाली कराया. इसके बाद गाटा संख्या 292 नवीन परती की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को आज तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया. इस दौरान तहसील प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है.

इसी अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुधवार को एसडीम गौरीगंज प्रीती तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनुश्री तिवारी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम गांव पहुंची थी. अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी तेजभान सिंह और उदय भान सिंह सहित उनके परिवार की महिलाओं ने एसडीम गौरीगंज सहित पूरी राजस्व टीम से अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की थी. इसमें नायब तहसीलदार अनुश्री तिवारी और लेखपाल सिराज अहमद सहित कई लोगों को चोटें भी आई थी. यही नहीं एसडीएम की सरकारी गाड़ी के आगे ईंट रखकर रास्ता बंद कर गाड़ी को तोड़ा भी गया था.

पुलिस ने दबंगों पर दर्ज किया केस

इस घटना के तत्काल बाद राजस्व लेखपाल कुलदीप यादव की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में उदय भान सिंह, तेजभान सिंह और मन्नू सिंह तीन नाम जद लोगों सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों एवं 10 से 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 19(2), 191(3) 115 (2), 352, 351(3), 109, 125 एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 और 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है. 

इस घटना के आरोप में पुलिस ने उदयभान सिंह (39) पुत्र स्वर्गीय विजयपाल सिंह, रामकेवल मौर्य (55) पुत्र रामनारायन, रामकृष्ण मौर्य (40) पुत्र बाबूलाल, वीरेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र अवधेश सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 माधवपुर तथा ईश्वर सिंह (34) पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम सरायराजशाह थाना व जनपद अमेठी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है.

नोटिस का जवाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई

इस मामले में गौरीगंज की उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी ने बताया कि हमारे लेखपालों के माध्यम से अवैध कब्जे की सूचना मिली थी. सार्वजनिक भूमियों के सत्यापन में यह अवैध कब्जा पाया गया था. जिसके लिए नगर पालिका परिषद से नोटिस भी जारी की गई थी. जिसका ना तो जवाब दिया गया और ना ही खुद से कब्जा हटाया गया. इसके उपरांत यह मामला शीर्ष स्तर तक पहुंचा और कब्जा हटवाने के लिए टीम का गठन हुआ. जिसके कब्जा हटाने की कार्रवाई आज की गई है.

UP: गड़े खजाने के लिए दी मानव बलि… कोर्ट के आदेश पर 7 महीने बाद कब्र से निकाला शव, होगा पोस्टमार्टम
Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- ‘उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता’
Congress Delhi MahaRally Participation : बस, ट्रेन और चारपहिया वाहनों से महारैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी
सेना की ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, रेलवे ट्रेक पर लगाए गये थे 10 डेटोनेटर…धमाके सुनकर ड्राइवर के उड़े होश, घटना के पीछे किसका हाथ….❓
National Highway Deaths : हाईवे पर रफ्तार का कहर, आधे साल में उजड़ गए 26,770 घर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?