CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ये लो मेरी शादी का कार्ड, बारात में चलना है…’, तभी दुल्हन को आया एक फोन, दूल्हे की मिली ऐसी खबर, निकल गई चीख

‘ये लो मेरी शादी का कार्ड, बारात में चलना है…’, तभी दुल्हन को आया एक फोन, दूल्हे की मिली ऐसी खबर, निकल गई चीख

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अप्रैल। ये लीजिए मेरी शादी का निमंत्रण कार्ड. आपको बारात में चलना है, याद रखना 9 मई को बारात है… सिर पर सेहरा सजने की खुशी और दुल्हनिया को घर लाने की तमन्ना लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी कार्ड निमंत्रण कार्ड देने जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई. जैसे ही दूल्हे की मौत की खबर दुल्हन ने सुनी, सदमे में चली गई.

मामला झारखंड के पलामू जिले का है. यहां छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव में रहने वाले शिव यादव के बेटे अंकुश यादव को कहां पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर है. सिर पर सेहरा सजाने की तमन्ना और दूल्हा बनने की ख्वाहिश, अंकुश यादव की अधूरी रह गई. जिस घर से बैंड बाजा के साथ घोड़ी पर उसकी बारात निकलनी थी. उसी घर से अब उसकी अर्थी निकलेगी.

दरअसल, छतरपुर सिटी के फोरलेन बाईपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंकुश यादव नामक युवक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में अंकुश यादव का दोस्त धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

9 मई को होनी थी अंकुश की शादी

जिस अंकुश यादव नामक युवक की मौत हुई, उसकी शादी अगले महीने यानि 9 मई को होनी थी. वह अपने दोस्त धीरज के साथ अपनी ही शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए अपने परिचितों के घर, स्कूटी से जा रहा था. इसी दरमियान वो सड़क हादसे का शिकार हो गया. यहां एक बेलगाम ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अंकुश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त धीरज कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. धीरज का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है.

घंटों तक नेशनल हाईवे को किया जाम

दर्दनाक सड़क हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घंटों तक एनएच- 98 को जाम कर दिया. हालांकि, बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडलीय पदाधिकारी के पहुंचने और समझाने बुझाने के बाद लोग ने सड़क जाम को हटाया.

Father Shot Daughter : पिता ने बेटी और प्रेमी को मारी गोली, युवती की मौत, युवक गंभीर
PoK में पाक की सख्त नाकाबंदी, होटल-मदरसे बंद, अजान पर भी लगाई रोक..
Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की जानें तिथि 🟠 घट स्थापना मुहूर्त और महत्व
मैनेज करने वाले कथित अधिवक्ता सहित आधा दर्जन ठिकानों पर ED का छापा, छानबीन जारी
झारखंड के मंत्री का Facebook पेज हैक, अश्लील कंटेंट देख समर्थकों में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?