CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए केस मिले:अंबिकापुर में दो मेडिकल स्टाफ समेत 5 संक्रमित, रायपुर में अब तक 81 मरीज पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए केस मिले:अंबिकापुर में दो मेडिकल स्टाफ समेत 5 संक्रमित, रायपुर में अब तक 81 मरीज पॉजिटिव

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून |

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। इनमें 5-5 रायपुर और अंबिकापुर में मिले हैं। इसके अलावा दो दुर्ग, राजनांदगांव बिलासपुर, धमतरी और सरगुजा से एक-एक हैं। अंबिकापुर में मिले मरीजों में दो मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

इससे पहले गुरुवार को रायपुर में कोविड के एक ही दिन में 10 नए मरीज मिले हैं। पिछले 4 दिनों में कोविड के 50 नए मरीज मिले हैं। इनमें गुरुवार को 11, बुधवार को 8 और मंगलवार को 14 नए मरीज मिले थे। कोविड अब तक प्रदेश के 11 जिलों में फैल चुका है।

कुल 166 मरीज अब तक मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 81 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं 38 मरीज बिलासपुर से मिले हैं। बाकी 47 मरीज अन्य 9 जिलों से मिले हैं। यानी कोविड के 75 प्रतिशत से अधिक केस रायपुर-बिलासपुर इन 2 जिलों से हैं।

हालांकि, कोविड के 67 केस ही एक्टिव हैं। 98 रिकवर हो गए हैं। इनमें 54 होम आइसोलेशन में और 13 हॉस्पिटल में एडमिट है। ओवर अब तक कुल लगभग दो हजार मरीजों से अधिक कोविड जांच प्रदेश में हो चुकी है।

24 मई को पहला मरीज मिला, 23 दिन में आंकड़ा 100 पार

प्रदेश में 24 मई को प्रदेश में पहला कोविड पेशेंट रायपुर में मिला था। 23 दिन में आंकड़ा सैकड़ा का अंक पार गया है। इस लिहाज से प्रदेश में रोज 6 मरीज मिल रहे हैं। अच्छी बात ये है कि 4 मरीज रोज ठीक भी हो रहे हैं। कुछ और डेप्थ कैलकुलेशन करें तो जो डिजिट सामने आते हैं उसके मुताबिक कोविड की डेली ग्रोथ रेट 23.1% है, वहीं रिकवरी रेट 56.41% है।

यानी रिकवरी रेट +33% हैं। हालांकि, पहली मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है।

रोज मिल रहे 6 मरीज में से 3 रायपुर के

अब इसी कैलकुलेशन के आधार पर अगले दस दिनों का प्रोजेक्शन निकालें तो प्रदेश में कोविड पेशेंट की संख्या 208 के पार चली जाएगी। यानी अगले 10 दिन में 58 नए और केस मिल सकते हैं। लेकिन 36 रिकवर भी हो जाएंगे।

लेकिन इन नए 58 केस में 29 मरीज सिर्फ रायपुर के हो सकते हैं। दरअसल, प्रदेश में रोज मिल रहे 6 मरीजों में से 3 रायपुर के हैं। जोकि कोविड का इम्पैक्ट बहुत माइल्ड है। कुल 58 में सिर्फ 16-17 मरीजों को ही हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत पड़ेगी। बाकी 42-43 मरीज घर पर ठीक हो जाएंगे।

सोमवार को कोविड से पहली मौत

सोमवार को कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से पहली मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति राजनांदगांव का रहने वाला था। पिछले कई समय से वह मेडिकल समस्या से जूझ कर रहा था। रूटीन डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में आया हुआ था।

डॉक्टरों को कोविड के लक्षण दिखे तो जांच हुई। जांच रिपोर्ट में पेशेंट कोविड पॉजिटिव आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

होम क्वारंटाइन में ठीक हो रहे मरीज

मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

Chhattisgarh : बिजली का बिल चुकाया नहीं ? अब घर की बत्ती होगी गुल, विभाग ने जारी की चेतावनी
Big Break : सुप्रीम कोर्ट को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह, जानिए क्या है इसकी खासियत
IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले
Tehsildar Suspension : जमीन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार निलंबित, संभाग आयुक्त ने माना आदेश अवैध
Saraipali Solar Plant Protest : जंगलबेड़ा में गोदावरी सोलर प्लांट का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हुई झूमाझटकी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

Rashtriya Rangoli
Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?