CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूख हड़ताल पर बैठी तहसीलदार की पत्नी, बोली- 48 घंटे में घर नहीं मिला तो देह त्याग दूंगी, जिम्मेदार होंगे सास-ससुर और प्रशासन

भूख हड़ताल पर बैठी तहसीलदार की पत्नी, बोली- 48 घंटे में घर नहीं मिला तो देह त्याग दूंगी, जिम्मेदार होंगे सास-ससुर और प्रशासन

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम झलमला के रहने वाले तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता अब भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। रेणु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर उन्हें उनके ससुराल में पति के साथ नहीं रखा गया तो वह अपना देह त्याग देंगी।

Contents
  • शादी के 50 दिन बाद अनबन शुरू
  • कानून के दायरे में रहकर होगा समझौता – ससुराल पक्ष

उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी उनके सास-ससुर और शासन-प्रशासन की होगी।

बता दें कि वह पिछले 5 दिनों से ससुराल के बाहर बैठी हैं। 20 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अब भोजन और पानी दोनों का त्याग कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अगर घर में जगह नहीं मिली, तो अपना जीवन समाप्त कर लूंगी।

रेणु का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और अब घर में घुसने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कई बार ससुराल में रहने की कोशिश की। लेकिन हर बार सास-ससुर ने उन्हें बाहर कर दिया।

शादी के 50 दिन बाद अनबन शुरू

दरअसल, अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता और बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद ही बहू और ससुरालवालों में अनबन शुरू हो गई।

बड़ी बहू रेणु गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे महज 50 दिन के भीतर ही घर से बाहर निकाल दिया। बुरे व्यवहार के कारण मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया।

कानून के दायरे में रहकर होगा समझौता – ससुराल पक्ष

फिलहाल राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। प्रशासन ने पहले भी इस मामले में संज्ञान लिया था और बालोद एसडीएम सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। लेकिन स्थिति का समाधान नहीं हो पाया।

अब भूख हड़ताल की घोषणा के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। वहीं इस मामले पर ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलह समझौता कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा।
Fuel Price : खाद और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता, बाजार में हलचल के बीच सरकार की बड़ी अपील
Bihar Election Rally: औरंगाबाद में पीएम मोदी बोले – बिहार फिर चुनेगा सुशासन की सरकार
Jagdalpur Rain : पहली ही बारिश ने खोल दी शहर की तैयारी की पोल, अब जलनिकासी व्यवस्था पर उठने लगे नए सवाल
Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का एक्शन, रायपुर से रायगढ़ तक हड़कंप
Ramesh Kumar Sharma’s new posting : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?