CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संविधान की धज्जियां : SC युवक से शादी करने पर परिवार को ‘शुद्धिकरण’ के लिए मजबूर किया, जांच शुरू..!

संविधान की धज्जियां : SC युवक से शादी करने पर परिवार को ‘शुद्धिकरण’ के लिए मजबूर किया, जांच शुरू..!

By Newsdesk Admin 22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। अंतर्जातीय विवाह को लेकर एक मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक युवती द्वारा अनुसूचित जाति के युवक से विवाह करने पर उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा।

Contents
जबरन शुद्धिकरण, कराया मुंडन प्रशासन ने शुरू की जांच

यह घटना न केवल सामाजिक रूप से चिंताजनक है बल्कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।

विवाह, वह भी सहज सहमति से किया गया अंतरजातीय विवाह, भारतीय संविधान के तहत पूरी तरह मान्य है, ऐसे विवाहों के कारण परिवारों को शुद्धिकरण के नाम पर बलि और मुंडन जैसी कुप्रथाओं से गुजरने के लिए मजबूर करना अमानवीय और असंवैधानिक है।

इसके बाद गांव वालों ने लड़की के परिवार को तथाकथित शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरने के लिए मजबूर किया गया। मामला ओडिशा के रायगढ़ जिले के काशीपुर ब्लॉक के बैगनगुडा गांव का है।

इस प्रक्रिया के तहत जानवरों की बलि दी गई और परिवार के 40 सदस्यों का जबरन मुंडन कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बैगनगुडा गांव की युवती ने प्रेम विवाह कर पास के ही एक गांव के अनुसूचित जाति समुदाय के युवक से विवाह कर लिया। 

यह विवाह गांव के तथाकथित जातिगत मानदंडों के खिलाफ माना गया. विवाह के बाद युवती के परिवार और रिश्तेदारों को भारी सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा।

जबरन शुद्धिकरण, कराया मुंडन

ग्रामीणों ने युवती के परिवार पर दबाव बनाया कि अगर वे अपनी “जाति में वापसी” करना चाहते हैं, तो उन्हें पारंपरिक शुद्धिकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

इस प्रक्रिया के तहत जानवरों की बलि दी गई और परिवार के 40 सदस्यों का जबरन मुंडन कराया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, समुदाय ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक परिवार को सामाजिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. दबाव में आकर लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस अमानवीय और असंवैधानिक कृत्य को पूरा किया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही काशीपुर ब्लॉक के बीडीओ विजय सोय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने अधिकारियों को गांव में भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

You Might Also Like

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

Bridal Makeover Scheme: महंगाई के दौर में विधायक रिकेश सेन की पहल, वैशाली नगर की बेटियों को 1 रुपये में मिलेगा ब्राइडल मेकओवर

Newsdesk Admin 22/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

MSME Workshop GPM District
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

सीजी भास्कर, 06 मार्च। जिले में सूक्ष्म, लघु…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

06/03/2026
घटना दुर्घटना

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

06/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

06/03/2026
Sukma River Drowning
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?