CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान से ‘घर वापसी’ की खुशी, ऑपरेशन सिंधु ने 1 हजार 117 भारतीयों को बचाया, पीएम मोदी और सरकार को बोला थैंक्यू

ईरान से ‘घर वापसी’ की खुशी, ऑपरेशन सिंधु ने 1 हजार 117 भारतीयों को बचाया, पीएम मोदी और सरकार को बोला थैंक्यू

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच भारत ऑपरेशन सिंधु के जरिए अपने नागरिकों को ईरान से निकाल रहा है।

Contents
  • हम बड़ी मुसीबत में फंस गए थे
  • मोदी सरकार ने लोगों का साथ दिया

बीती रात ईरान के शहर मशहद से 290 नागरिक एक प्लेन से दिल्ली वापस लाए गए हैं। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऑपरेशन सिंधु ने गति पकड़ ली है। 290 भारतीय नागरिक ईरान के मशहद से एक विशेष उड़ान के जरिए सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट आए हैं, जो 21 जून 2025 को रात 11:30 बजे नई दिल्ली में उतरी है।

इसके साथ ही, 1117 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से सुरक्षित भारत वापसी करने वाले एक भारतीय नागरिक ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, खुशी महसूस हो रही है। हम मौत के मुंह से बाहर निकले हैं। मिसाइलें चल रहीं थीं, हम डर के मारे थर-थर कांप रहे थे। हमें बाहर निकलने से रोक दिया गया। हम जियारत करने गए थे। एक हफ्ते तक हम फंसे रहे।”

हम बड़ी मुसीबत में फंस गए थे

नवीद नाम के एक और भारतीय नागरिक ने कहा, ‘मैं कश्मीर से हूं. मैं एमबीबीएस सेकेंड ईयर का स्टूडेंट हूं। मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें वहां से बाहर निकाल लिया।’

एक और भारतीय नागरिक मोहम्मद अशफाक ने भारत सरकार और पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘अपने देश लौटकर मुझे अच्छा लग रहा है। मैं वहां के दूतावास का आभारी हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की। जिसने हमारी अच्छी देखभाल की। मोदी सरकार जिंदाबाद, 29 मई को हम यहां से 96 लोग गए थे।’

भारतीय नागरिक सैयद निहाल हैदर ने कहा, ‘मुझे भारत आकर अच्छा लग रहा है। जब हम वहां थे, तो हमें ऐसा लग रहा था कि हम बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, लेकिन भारत सरकार ने हमारे लिए अच्छे इंतजाम किए। ईरान की सरकार ने भी हमें सपोर्ट किया। बहुत ही अच्छी जगह पर हम लोगों को रखा। अच्छा होटल दिया। खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था की।

उन्होंने हमें बाहर जाने से मना किया और कहा कि हम फ्लाइट का इंतजाम कर रहे हैं। उसके बाद फिर हम लोग सुकून से आ गए। हम जियारत के लिए गए थे।

मोदी सरकार ने लोगों का साथ दिया

ईरान से निकाली गई भारतीय नागरिक परवीन कहती हैं, ‘हम वापस आ गए हैं, तहे दिल से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं। वहां की सरकार ने भी हम लोगों का साथ दिया। यहां वापस लाने में हमारी सरकार ने मदद की।’

एक और भारतीय नागरिक इंदिरा कुमारी ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम वापस आ गए, प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद।
गडकरी का बड़ा संदेश: “आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी से ही बनेगा भारत विश्वगुरु, निर्यात बढ़ाना है कुंजी”
Aadhaar Update : आधार से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए डायल करें यह नंबर, तत्काल हो जाएगा काम
नगर निगम में महिला पार्षदों ने पढ़ी नमाज, मेयर-सभापति बोले- अनुमति नहीं दी, पार्षद ने कहा- नमाज ही पढ़ी, बम लेकर नहीं गए
Short Circuit Fire : केशकाल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी 
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुंबई के वकीलों ने खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

पहले टी20 में भारत की मजबूत शुरुआत, जिम्बाब्वे के 126 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?