CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोरबा में 9 साल की बच्ची का किडनैप कर रेप:आधीरात घर में घुसकर उठा ले गया आरोपी, महीनेभर पहले बड़ी बहन से भी दुष्कर्म

कोरबा में 9 साल की बच्ची का किडनैप कर रेप:आधीरात घर में घुसकर उठा ले गया आरोपी, महीनेभर पहले बड़ी बहन से भी दुष्कर्म

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरोपी ने 9 साल की बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक आधी रात को बच्ची को उसके घर से उठाकर ले गया। मासूम बच्ची अगले दिन जंगल में मिली। घटना सिविल लाइन इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मासूम बच्ची को जंगल से बरामद किया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले हैं। इससे एक महीने पहले मासूम बच्ची की बड़ी बहन से भी रेप हो चुका है। आरोपी रेप और किडनैपिंग केस में जेल में बंद है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शुक्रवार को रात को 9 साल की मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। करीब 1 बजे रात एक आरोपी बच्ची को उठाकर जंगल ले गया। रात में जब बच्ची की बड़ी बहन उठी तो वह बिस्तर से गायब थी।इसके बाद बड़ी बहन ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी।

परिजनों को खोजबीन के दौरान आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची को जंगल से सुरक्षित खोज निकाला

जैसे ही अपहरण की खबर मिली एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला। नाबालिग से पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई। बच्ची से पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ सिदार (19) निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर रेप किया गया था। मासूम के प्राइवेट पार्ट में इंजरी मिली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

एक महीने पहले बड़ी बेटी का अपहरण, फिर रेप की वारदात

बता दें कि पीड़िता की मां रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। एक महीने पहले ही उसकी बड़ी बेटी का अपहरण हुआ था। आरोपी ने किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था।

TI’s bullying in Dhamtari : बहस के बाद व्यापारी को जड़ा थप्पड़, थाने ले जाकर मारने की धमकी
महिला आयोग के समझाईश पर खत्म हुआ बहू-ससुर का विवाद, लेखापाल की शिकायत पर DFO से मंगाया जाएगा जांच प्रतिवेदन, मृतक के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ करी शिकायत, दुर्ग के खुदकुशी मामले में SP से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
रायगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: केंद्र-राज्य सरकार और CBI के खिलाफ पुतला दहन, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप..
स्विफ्ट डिजायर को बाईकर ठोकर मार निकल भागा, कार चालक पहुंचा थाना, लिखाई FIR, मामला भिलाई का
पूर्व विधायक रजनीताई उपासने का निधन, रायपुर ने खोई अपनी पहली महिला विधायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Bhilai Overbridge Proposal Approved: विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी की सहमति, भिलाई को मिल सकती है ट्रैफिक से बड़ी राहत

30/12/2025
Drinking Water Management
छत्तीसगढ़

Drinking Water Management : पेयजल व्यवस्था पर डिप्टी सीएम अरुण साव के सख्त तेवर, धमतरी के ईई निलंबित

20/04/2026
Murder During Robbery
अपराधछत्तीसगढ़

Murder During Robbery : पति-पत्नी को बनाया बंधक, पति की चाकू मारकर हत्या

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bank Strike Today: आज ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, ब्रांच जाने से पहले पढ़ें जरूरी सूचना

27/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?