CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रक्षंदा राशिद का पाकिस्तान में कोई नहीं, न पैसे हैं और न…’ परिवार की दलील पर जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

रक्षंदा राशिद का पाकिस्तान में कोई नहीं, न पैसे हैं और न…’ परिवार की दलील पर जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Jammu Kashmir on Rakshanda Rashid Deportation: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि पाकिस्तान डिपोर्ट की गई महिला को भारत वापस लेकर आएं. दरअसल, अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों के वीजा कैंसल कर उन्हें 27 अप्रैल तक बॉर्डर पार वापस जाने के निर्देश दिए थे.  

जब समय सीमा खत्म हो गई, तो प्रशासन ने पाकिस्तान के नागरिकों को डिपोर्ट करना शुरू किया. इन्हीं में से एक महिला हैं रक्षंदा राशिद. महिला को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पकड़ लिया और पंजाब में अटारी सीमा चौकी पर ले गई, जहां से उन्हें 30 अप्रैल को पाकिस्तान भेज दिया गया.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षंदा बीते 38 साल से भारत में रह रही थीं. यहां उनके पति और दो बच्चे रहते हैं. फिलहाल, वह लाहौर के एक होटल में फंसी हुई हैं. 

सुनवाई वाले दिन महिला को किया था डिपोर्ट

अप्रैल में रक्षंदा राशिद डिपोर्टेशन के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थीं. 30 अप्रैल को, जिस दिन उनके केस की सुनवाई थी, उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया. रक्षंदा राशिद के पति रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने जस्टिस राहुल भारती के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनकी पत्नी का पाकिस्तान में कोई नहीं हैं और वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं. ऐसे में हर दिन उनकी जान पर खतरा बढ़ रहा है. 

रक्षंदा के पास न पैसे और न बात करने का जरिया

कोर्ट को रक्षंदा राशिद की बेटी ने बताया कि बॉर्डर पार करते समय नियमों के अनुसार मां के पास केवल 50 हजार रुपये थे. उनके पास जल्द ही ये पैसे खत्म हो जाएंगे. पहले वह एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रही थीं. फिर लाहौर के एक होटल में रहने लगीं. कुछ समय में उनका फोन काम करना बंद कर देगा. वह पाकिस्तान में सिम कार्ड भी नहीं खरीद सकतीं, क्योंकि विदेशी हैंडसेट पाकिस्तान में काम नहीं करते.

बेटी ने यह भी बताया कि इंटरनेशनल रोमिंग जारी रखने के लिए उन्हें 30 से 40 हजार रुपये खर्च करने होंगे. इतने पैसे उनके पास नहीं हैं. 

कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

यह देखते हुए कि इस मामले में अभी दोनों पक्षों के बयानों के साथ सुनवाई होनी बाकी है, जस्टिस ने कहा कि कभी-कभी कोर्ट को मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करना पड़ता है.

महिला को वापस लाने के निर्देश

जस्टिस राहुल भारती ने कहा, “मानवाधिकार किसी भी इंसान के लिए सबसे पवित्र चीज है और इसलिए कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब एक अदालत को किसी मामले के गुण-दोषों के बावजूद क्षमादान जैसे इमरजेंसी फैसलों के साथ आना पड़ता है. इस पर केवल समय के साथ ही फैसला लिया जा सकता है. इसलिए यह कोर्ट भारत सरकार के गृह मंत्रालय को निर्देश देता है कि याचिकाकर्ता को उसके डिपोर्टेशन से वापस लाया जाए.”

LTV स्टेटस पर डिपोर्ट करना उचित नहीं’

कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि रक्षंदा राशिद LTV यानी लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही थीं. ऐसे में उनके एलटीवी स्टेटस को देखते हुए उन्हें डिपोर्ट करना उचित नहीं है. हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि महिला के मामले की विस्तृत जांच किए बिना और उसके डिपोर्ट किया गया. उचित आदेश दिए बिना उसे भारत से बाहर निकाल दिया गया. इसलिए, कोर्ट ने गृह मंत्रालय को आदेश दिया है कि रक्षंदा राशिद को वापस लाएं.

एक जुलाई तक रक्षंदा को वापस लाना होगा

हाई कोर्ट के आदेश में कहा कि मामले की असाधारण प्रकृति को देखते हुए, भारत सरकार के लिए राशिद को जम्मू में उसके पति शेख जहूर अहमद के साथ फिर से मिलाना आवश्यक था. आदेश को 10 दिनों के भीतर लागू किया जाना चाहिए और अनुपालन रिपोर्ट के लिए 1 जुलाई को मामले की फिर से सुनवाई की जाएगी.

याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट हिमानी खजूरिया ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि भारत के उप सॉलिसिटर जनरल विशाल शर्मा भारत संघ की ओर से पेश हुए.

राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम थी पार्टनर… शिलांग SP का खुलासा- दोस्तों से करवाया राजा रघवुंशी का मर्डर, कोई सुपारी नहीं दी गई
Supreme Court SIT :  कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के मामले की जांच करेंगे ये तीन अफसर, जानिए कौन हैं वो
उमरिया में सनसनी: देवर ने भाभी की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश…
असम के धुबरी जिले में तनाव, CM ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर
शराब दुकानों के समय में बदलाव ⭕ अब इतने बजे तक खरीद सकेंगे 🛑 कीमतों को लेकर भी Update
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?