CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला:तुमसे शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से शादी, दबाव बनाने पर मार-डाला

बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला:तुमसे शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से शादी, दबाव बनाने पर मार-डाला

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का विधवा महिला से अवैध संबंध था। महिला का 8 साल का बच्चा भी था, लेकिन युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला लगातार उस पर शादी करने और अपने बेटे को साथ रखने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर युवक ने अपने चचेरे के साथ मिलकर महिला और बच्चे की हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर, फिर दोनों के शवों को साड़ी में लपेटकर, बोरी में भरकर और मिटटी-पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डबल मर्डर केस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार, 22 जून को गांव के दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक 8 साल के बच्चे की लाश बरामद हुई थी। दोनों शवों को साड़ी में लपेटा, बोरी में भरा और पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था।

ग्रामीणों को बदबू आने पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अमलेश्वर पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों कुओं से महिला और बच्चे के शव को बाहर निकाला।

शव बाहर निकालने के बाद महिला के हाथ-पांव बंधे पाए गए, वहीं बच्चे के शव की हालत भी काफी खराब थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सुनियोजित हत्या की आशंका जताई। इसके बाद इस घटना की जांच के लिए एक टीम (SIT) बनाई गई। जांच में जुटी टीम ने आसपास के गांवों में मृतक महिला और बच्चे की पहचान के लिए पड़ताल शुरू की।

संदेह पर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

पुलिस ने खम्हरिया गांव के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि खम्हरिया के ही छत्रपाल सिंह सिंगौर को कुछ दिन पहले एक महिला और एक बच्चे के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के छत्रपाल सिंह सिंगौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछे जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला का नाम सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी है और वो रायपुर में रहती है। सुनीता प्राइवेट स्कूल में टीचर थी।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोनों की मुलाकात

2 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सुनीता से पहचान हुई थी। इंस्टाग्राम से पहचान के बाद नंबर एक्सचेंज हुए थे। लगातार बातचीत का दौर बढ़ता चला गया तो मिलने की बात हुई, फिर सुनीता से पहली बार मुलाकात रायपुर के महादेव घाट के पास हुआ था।

इसके बाद में छत्रपाल को सुनीता ने बताया था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। वो अपने 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर में रहती है। मेरे साथ मेरे मां-बाप भी रहते हैं। इसी बीच छत्रपाल ने महिला को बताया कि मेरी भी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को भी साथ में रख लेंगे।

छत्रपाल सुनीता को झांसे में लेकर आए दिन कहीं न कहीं मिलता रहा। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद सुनीता जब भी शादी की बात करती तो बार-बार टाल देता और एक-दो महीने में शादी करने का झूठा आश्वासन देता रहा।

शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

इसी बीच डेढ़ माह पहले सुनीता को पता चला कि छत्रपाल ने किसी से दूसरी लड़की से शादी कर ली है। आरोपी की शादी के बाद भी सुनीता बार-बार अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी।

सुनीता की ओर से लगातार दबाव बनाने पर छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर को बताया कि मुझे सुनीता बार-बार अपने बच्चे को लेकर मेरे घर आकर रहने का दबाव बना रही है, जिससे मैं तंग आ चुका हूं। अब उसे यहां बुलाओ और बातकर समझाएंगे। नहीं मानी तो रास्ता से हटाना है।

आरोपी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर बनाया मर्डर का प्लान

दुर्ग पुलिस अधीक्षक बताया कि शुभम को छत्रपाल और सुनीता के संबंध के बारे में एक साल पहले से पता था। छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर सुनीता और उसके बेटे की हत्या की साजिश रची।

साजिश के तहत छत्रपाल 18 जून को रायपुर से सुनीता और उसके बच्चे को अपनी ही बाइक पर बैठाकर अपने गांव ग्राम खम्हरिया ले आया। गांव में दोनों भाई मिलकर महिला को समझने लगे और डराने धमकाने लगे। इस पर महिला तेज आवाज में जोर-जोर से बात करने लगी।

प्लानिंग के तहत चचेरा भाई शुभम मौके पर पहले से मौजूद था। इस दौरान जब सुनीता छत्रपाल के समझाने के बाद भी नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर खेत में सुनीता और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

मर्डर के बाद शव को कुएं में फेंका

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के सिविल लाइन थाने में सुनीता और उसके बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। परिजनों ने दोनों शव की पहचान की। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में छत्रपाल सिंह सिंगौर और शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

CG News : IAS नम्रता जैन ने संभाला CEO जिला पंचायत का कार्यभार 🔵 पति IPS निखिल रखेचा ASP के रूप में दे रहे हैं जिले में सेवाएं
Burial Dispute : नारायणपुर में शव दफनाने को लेकर फिर भड़का विवाद, ग्रामीणों ने परंपरागत अंतिम संस्कार की उठाई मांग
Solar Irrigation Project Approval : खेतों तक अब पहुंचेगी सूरज की ताकत! 9 करोड़ की सिंचाई योजना पर सरकार की मुहर
Board Practical Exam 2026: आज से शुरू 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, गैरहाजिर रहे तो मौका खत्म
Bharatmala Land Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की परतें खुलने लगीं, एसडीएम कार्यालय पहुंची EOW की टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार

08/07/2025
RERA
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्यसामाजिक

RERA : घर खरीददारों के लिए रेरा की बड़ी छूट योजना, रिपोर्ट पर मिलेगी 90% तक राहत

11/09/2025
Marijuana Transport Arrested
अपराधछत्तीसगढ़

Marijuana Transport Arrested : मोटरसाइकिल से गांजा ले जाते दबोचा गया तस्कर, महाराष्ट्र से गांव ला रहा था मादक पदार्थ

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर में भाई को कुकर,पाइप, लाठी-डंडे से पीटा VIDEO:जमीन विवाद में हमला; सौतेली बहन ने घर में घुसकर की मारपीट, 3 घायल

03/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?