CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जल्द खाद न मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी:पर्याप्त खाद के लिए 11 गांव के किसानों ने 1.30 घंटे तक हाईवे पर किया चक्का जाम

जल्द खाद न मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी:पर्याप्त खाद के लिए 11 गांव के किसानों ने 1.30 घंटे तक हाईवे पर किया चक्का जाम

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून |

सोमवार को बतौली से लगे की सेदम सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से नाराज 11 गांव के किसानों ने 1.30 घंटे तक अंबिकापुर-पत्थलगांव गार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

विप्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद किसी तरह से प्रबंधन ने किसानों को जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर चक्काजाम खत्म करवाया। सेदम समिति 11 गांव के किसान सुबह बजे से ही लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। समिति जैसे ही 10 बजे खुली, किसान अपना खाता बुक जमा करने पहुंचे, तभी वहां पता चला कि खाद की मात्रा बहुत ही कम है। इसी बात से नाराज किसानों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर समिति से लगे नेशनल हाइवे 43 पर चक्काजाम कर दिया। साथ ही किसानों ने भरपूर खाद देने की मांग शुरू कर दी।

प्रदर्शन कर रहे वासुदेव, शिवकुमार, जोगेंद्र, सोनसाय, विसुनलाल के साथ सैकड़ों किसानों ने कहा कि खाद नहीं मिलने से हमारी खेती पिछड़ रही है। इलाके में पानी भी भरपूर गिरा है, अगर अभी खाद नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी। चक्काजाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी करार लग गई। मामले की सूचना मिलते ही समिति और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से किसानों को समझा-बुझाकर जल्द खाद की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया और चक्काजाम खुलवाया। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द ही खाद नहीं मिली तो फिर से आंदोलन करेंगे।

चेतावनी-तीन दिन में खाद नहीं मिली फिर करेंगे आंदोलन

खाद लेने समिति पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले 1 महीने से सोसायटी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन 23 जून तक एक बोरी खाद समिति ने नहीं दी है। समिति में ही खाद की कमी है। खाद नहीं मिलने से उनकी खेती पीछे हो गई है। हम लोग परेशान हैं। अगर तीन दिन के भीतर समिति में खाद नहीं मिली तो पूरे गांव के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।

फसल के लिए जितनी चाहिए उतनी ही खाद लेने पर अड़े किसान

शाम गहमा-गहमी बता दें कि किसानों को जितनी खाद की जरूरत है, उसकी खाद प्रबंधन आपूर्ति नहीं करा पा रहा है। इससे किसान आक्रोशित है। समिति प्रबंधन किसानों को कम खाद देने की बात कहते रहे, लेकिन किसान अभी भी कम खाद नहीं लेने पर अड़े हैं। इससे समिति में शाम तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

जांच के लिए भेजा लैबः तीन दिन पहले ही विकासखंड सीतापुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, भूसु में भंडारित यूरिया की गुणवत्ता को लेकर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। निरीक्षण के दौरान यूरिया के बोरों पर बैच नंबर और लॉट नंबर अंकित नहीं पाए गए, जिससे उसकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ। टीम ने तत्काल युरिया के नमूने इकट्ठा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

Bastar Dairy Development : महिलाओं को डेयरी फार्मिग से जोड़ा , अनुदान और बैंक ऋण की सुविधा भी…!
Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली
International Yoga Day 2026 : जिला पंचायत सीईओ द्वारा तैयारियों का जायजा
​भिलाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार; पुलिस को ‘रेकी’ का संदेह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी

दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम के…

Dhamtari Accident
Dhamtari Accident :  धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात सड़क हादसे…

Illegal Scrap
Illegal Scrap : रायगढ़ में पकड़ा गया स्क्रैप से भरा ट्रक, 18 लाख का माल जब्त; बिना दस्तावेज ले जा रहा था चालक

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा तिराहा के…

Boltt Ace 5G : 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 5G, 12 हजार का ये फोन मचा रहा धमाल
Boltt Ace 5G : 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 5G, 12 हजार का ये फोन मचा रहा धमाल

Flipkart Big Billion Days सेल में Boltt Ace…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?