CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेड़ की डाली गिरी, बिजली का तार टूटकर बाइक से हो गया टच… सवार तीन लोगों की मौत

पेड़ की डाली गिरी, बिजली का तार टूटकर बाइक से हो गया टच… सवार तीन लोगों की मौत

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से तीन जिंदगियां काल के मुंह में समा गई. बारिश के चलते आंधी और तूफान के कारण बिजली की लाइन की चपेट में आकर एक ही परिवार के पति-पत्नी और भतीजे की बिजली के तार से आग लगने के कारण जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया.

यह हृदयविदारक घटना बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा से नेवरवाही के पास की है. सोमवार सुबह बारिश और आंधी तूफान के चलते एक भारी पेड़ की डाली गिरने से वहां से गुज़र रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन टूट गई और सड़क पर आकर लटक गई. बारिश के चलते बिजली की लाइन दिखाई नहीं दे रही थी लेकिन इसमें मौत दौड़ रही थी. इसी दौरान सेवक राम अपने पत्नी और भतीजे को लेकर गांव जा रहे थे तभी वह बिजली के करंट की चपेट आ गए. देखते-देखते हो करंट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक में आग लग गई जिस कारण वह तीनों जिंदा जल गए.

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग को दी. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग की ओर से तीनों मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. तभी देखते ही देखते मौके पर आसपास के रहने वाले लोग जमा हो गए. जहां मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सेवक पिता प्यारे लाल, उनकी पत्नी 30 वर्षीय रेणुका, और 26 वर्षीय भतीजा भोजराज पिता यादोराव के रूप में हुई है. तीनों एक ही परिवार से हैं और हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

बिजली विभाग की लापरवाही

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल और झूलती तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. कई बार इस संबंध में विद्युत विभाग को शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने भी समय रहते कोई कदम नहीं उठाया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते विभाग सचेत हो जाता तो आज तीन जिंदगियां यूं नहीं जातीं. ग्रामीणों का कहना है कि जो भी जिम्मेदार हो उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए

इस दर्दनाक हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया और संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि बिजली दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. दिवंगत आत्माओं को परमपिता परमेश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

दोषियों के खिलाफ होगा एक्शन

वही पूरे मामले में अधीक्षक अभियंता दीपक कुमार ऊईके ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है हमने इस घटना के जांच के आदेश दिये हैं. जिसकी भी गलती पाई जाएगी उस पर कार्रवाई सुनिश्चित कर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा. प्रारंभिक जांच में पेड़ गिरने से लाइन टूटने की पुष्टि हुई है. विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दी गई है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए तत्काल प्रभाव से तकनीकी निरीक्षण और सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा गिरफ्तार, 2023 में रेल रोको आंदोलन मामले में हुई कार्रवाई
Robert Vadra : शिकोहपुर जमीन मामले में आखिर क्यों बढ़ीं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
Haryana Congress Internal Rift: राव नरेंद्र की नियुक्ति से मचा घमासान, कार्यकर्ताओं में असंतोष
कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक युवक का शव बंटा दो हिस्सों में…
राहुल गांधी की मांग से सहमत इकरा हसन, कैराना सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- उम्मीद है कि आप..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?