CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उदयपुर में फ्रांस से की युवती के साथ युवक ने किया रेप, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उदयपुर में फ्रांस से की युवती के साथ युवक ने किया रेप, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Udaipur News: झीलों की उदयपुर में बारिश के बीच पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. इस बीच मंगलवार (24 जून) को ऐसा मामला सामने आया है जिसने सैलानियों में घबराहट पैदा कर दी है. यहां एक युवक ने फ्रांस से आई युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में आयोजित एक प्राइवेट पार्टी में शामिल होने गई थी. पार्टी के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसे जबरन बाहर ले जाकर रेप किया. घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

कैफे मालिक से पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी कैलाशचंद्र और थानाधिकारी पूरण सिंह हॉस्पिटल पहुंचे. युवती ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब कैफे मालिक और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.

अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा

वहीं इस घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है. पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा, “फ्रेंच महिला के साथ रेप ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है. ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए.”

क्या महफूज नहीं पर्यटक?

यह घटना उस शहर में हुई है, जिसे देश-विदेश के पर्यटक सुरक्षित और सुंदर मानते हैं. लेकिन अब वही लेकसिटी सवालों के घेरे में है. क्या पर्यटक अब यहां महफूज नहीं हैं? क्या उदयपुर की पहचान सिर्फ झीलों तक ही रह जाएगी, या अब अपराध इसकी नई पहचान बनता जा रहा है?

साइबर ठगी के मामले में बिहार से दो आरोपी पकड़ लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद
हमने 97 लाख लोगों से राय ली, याचिकाकर्ता पूरे मुस्लिम समुदाय को रिप्रेजेंट नहीं करते’ वक्फ कानून के पक्ष में SC में बोली सरकार
Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”
न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को लेकर क्यों हो रहा विवाद, बार एसोसिएशन ने विरोध में पारित किया प्रस्ताव
UP Politics: खुद को गोली मारने की धमकी पर बोले अखिलेश यादव- अगर मैं कमजोर दिल का होता तो…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tiger Reserve
Tiger Reserve : जंगल से आई खुशखबरी ने बढ़ाई उम्मीद, कैमरे में कैद हुआ ऐसा दुर्लभ नजारा जिसने चौंकाया

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 29…

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?