CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा

Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून| Manpat BJP Training Camp : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब संगठन की ओर से मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 7 से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल की उपस्थिति रहेगी। संगठन की रीति-नीति से परिचय कराने के साथ-साथ व्यवहार और समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा। शिविर की तैयारी को लेकर अजय जामवाल और पवन साय ने मैनपाट में रिसॉर्ट्स का निरीक्षण किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के गठन के बाद पहली बार मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक सरगुजा संभाग के पर्यटन स्थल मैनपाट में आयोजित (Manpat BJP Training Camp)होगा। प्रशिक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मैनपाट पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शैला रिसॉर्ट, करमा रिसॉर्ट और तिब्बतीयन रिसॉर्ट का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि मुख्य आयोजन तिब्बतीयन रिसॉर्ट में किया जाएगा, जबकि अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और आवास व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। तीनों दिन मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मैनपाट में मौजूदगी रहेगी।

इस ऐतिहासिक शिविर में भाजपा संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो नए विधायकों और मंत्रियों को भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति और व्यवहार शिष्टाचार पर मार्गदर्शन देंगे। संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सरकार में शामिल कई जनप्रतिनिधि नव निर्वाचित हैं और उनमें से कई संगठन की कार्यप्रणाली से अभी भलीभांति परिचित नहीं (Manpat BJP Training Camp)हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण उन्हें जिम्मेदारी और अनुशासन की ओर उन्मुख करेगा।

शिविर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करना भी है। भाजपा संगठन को फीडबैक मिला है कि कई मंत्रियों और विधायकों का व्यवहार कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ संतुलित नहीं है। इन पहलुओं पर सख्त चर्चा होगी और आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

मैनपाट पहुंचने पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, मैनपाट विधायक रामकुमार टोप्पो, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य नेताओं ने अजय जामवाल और पवन साय का स्वागत किया। इस दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, युवा आयोग अध्यक्ष विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव सहित आलोक दुबे, अखिलेश सोनी, मधुसूदन शुक्ला, अनिल अग्रवाल, अनिल सिंह मैनपाट, विनोद हर्ष, जमुना यादव और कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण भाजपा के लिए केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता में आई नई टीम को दीर्घकालिक रूप से भाजपा की विचारधारा में ढालने का प्रयास है, जिससे आने वाले समय में सरकार और संगठन एकजुट होकर काम कर सकें।

Chhattisgarh New Chief Secretary : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील ने कार्यभार संभाला
Durg Opium Farming Case: समोदा गांव में अफीम खेती का खुलासा, कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड, पटवारी और सर्वेयर को नोटिस
समाज के खिलाफ FIR कराने वाले DSP पर तंवर समाज का पलटवार, कहा– “न बहिष्कार किया, न धमकाया”
Agriculture Officer Arrest CG : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Infrastructure Development : छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार: 299 करोड़ की निविदाओं को मंजूरी, 116 करोड़ से 10 नई सड़कों को हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?