CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा: बिलासपुर में तहसीलदार और पटवारी पर FIR, मुआवजा घोटाला उजागर

भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा: बिलासपुर में तहसीलदार और पटवारी पर FIR, मुआवजा घोटाला उजागर

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

भारतमाला परियोजना के तहत बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में तत्कालीन तहसीलदार डीएस उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा पर FIR दर्ज की गई है। जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी।

नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए भूअर्जन और मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। राज्य शासन के निर्देश पर एसडीएम और जिला स्तरीय समिति की ओर से पूरे मामले की जांच की गई।

कुछ लोगों के नाम अवैध रूप से दर्ज किए

इसमें तत्कालीन तहसीलदार डीएस उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच में सामने आया कि राजस्व अभिलेखों में कूटरचना कर कुछ व्यक्तियों के नाम अवैध रूप से दर्ज किए गए।

शासन को उठाना पड़ा आर्थिक नुकसान

इसके आधार पर नामांतरण और बंटवारे की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके कारण भूमि अधिग्रहण में वास्तविक से अधिक मुआवजा राशि की गणना हुई। इस गड़बड़ी के कारण शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और वर्तमान में प्रकरण लंबित होने के चलते मुआवजा वितरण नहीं हो सका है।

नायब तहसीलदार की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आईपीएसी की धारा 420, 34, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पटवारी और तहसीलदार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूरे प्रदेश में चल रही जांच

भारतमाला प्रोजेक्ट में कई जिलों में गड़बड़ी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही तहसीलदार और इस मामले से जुड़े लोगों के घर एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी। इसके अलावा कई अधिकारियों के खिलाफ राज्य स्तरीय टीम जांच कर रही है।

इसके अलावा पुलिस की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग थानों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराए जा रहे हैं। साथ ही कई पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

एक दिन पहले हुआ है निलंबन

पटवारी सुरेश मिश्रा को एक दिन पहले ही कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। ढेका में पोस्टिंग के दौरान उसने भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजे को लेकर गड़बड़ी की थी। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग तखतपुर क्षेत्र में थी। उन्हें जिला मुख्यालय में अटैच किया गया है।

‘अब इस दुनिया में दूसरा धर्मेंद्र नहीं आएगा…’, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा – Dharmendra Legacy हमेशा जिंदा रहेगी
IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी आदेश सूची…
Bar Nawapara Tiger Sighting : डेढ़ साल बाद बार नवापारा के जंगल में दिखा बाघ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य
Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड
निराशा के बीच उम्मीद की किरण: SP ने युवाओं को सिखाया संघर्ष और सफलता का रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?