CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाबा बर्फानी के दर्शन को तैयार कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, रजिस्ट्रेशन में कमी पर LG सिन्हा को उम्मीद

बाबा बर्फानी के दर्शन को तैयार कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, रजिस्ट्रेशन में कमी पर LG सिन्हा को उम्मीद

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर 26 जून अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को देखते हुए कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी और इसकी शुरुआत 3 जुलाई से होगी और इसका समापन 9 अगस्त तक होगा. यात्रा को लेकर खासी तैयारी की गई है. जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने यात्रा को लेकर बताया कि इस बार पिछली की तुलना में इस बार कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में यह बढ़ सकता है.

38 दिनों की यह लंबी यात्रा 3 जुलाई से 2 रूटों अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम रूट और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन दुर्गम बालटाल रूट से शुरू होगी. तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे. अमरनाथ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले भगवती नगर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना होगा.दोनों रूटों के ट्रैक चौड़े किए गएः L

G सिन्हाअमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज गुरुवार को पीसी में कहा कि आप सभी जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को खत्म होगी. श्राइन बोर्ड ने इस यात्रा को बेहतर बनाने के लिए अपनी सुविधाओं को अपग्रेड और विस्तारित किया है. उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए दोनों रूटों पर पहले ट्रैक सिर्फ 5 फीट ही चौड़े हुआ करते थे लेकिन अब इसे 12 फीट तक चौड़ा कर लिया गया है.धीरे-धीरे रजिस्ट्रेशन बढ़ रहाः

LG सिन्हाअमरनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले साल अमरनाथ यात्रा के लिए 5.12 लाख यात्री यहां आए थे, इस साल पिछले साल की तुलना में 30-40 हजार कम लग रहे हैं, हालांकि कल तक यात्रा रद्द कराने वाले फिर से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और यह आंकड़ा 80 हजार को छू रहा है.उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि 22 अप्रैल की घटना (पहलगाम आतंकी हमला) से पहले 2.36 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और पिछले साल की तुलना में कुल संख्या में 10.19 फीसदी की गिरावट देखी गई है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद भी जताई कि आने वाले दिनों में यह संख्या फिर से बढ़ेगी. उन्होंने कहा, “22 अप्रैल से पहले 2,36,801 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

घटना के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कल तक 80 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा की पुष्टि की है.”कचरा मुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्धः LG सिन्हालोगों की सहुलियत दिए जाने का जिक्र करते हए एलजी सिन्हा ने कहा कि पिछली बार यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया संतोषजनक रही थी. जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले 3 सालों आरएफआईडी शुरू की गई है.

लाइव फीड उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए गए हैं. कमांड कंट्रोल रूम पहले ही बनाया जा चुका है. स्वास्थ्य से जुड़ी देखभाल को लेकर सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है. दोनों तरफ बिजली ग्रिड प्रणाली पूरी दक्षता के साथ काम करती है.उन्होंने कहा कि यात्रा से जुड़े रूटों पर सफाई का भी ध्यान रखा गया है और इसमें काफी सुधार किया गया है. ग्रामीण और शहरी विकास विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. हम कचरा मुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Bhoramdev Corridor Project: नए साल पर छत्तीसगढ़ को 146 करोड़ की ऐतिहासिक पर्यटन सौगात
भिलाई सेक्टर-7 में सप्ताह भर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगी भगवान शिव परिवार की स्थापना, कलश, मंडप, वेदी पूजन से आज शुभारंभ, पूजा अर्चना में सैकड़ों मातृ शक्तियों की अगुवाई
देश में हिंदू होना गुनाह है क्या?’ मशहूर कथावाचक का फूटा गुस्सा, कहा- पहलगाम के आतंकियों को ऐसी सजा मिले कि…
मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा गिरा, भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पर मलबा… रेल यातायात ठप
अयोध्या: महाकुंभ की पूर्णाहुति के बाद अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?