CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सालों बाद एकसाथ ठाकरे भाई! राज-उद्धव ठाकरे मिलकर करने जा रहे बड़ा आंदोलन, निशाने पर कौन?

सालों बाद एकसाथ ठाकरे भाई! राज-उद्धव ठाकरे मिलकर करने जा रहे बड़ा आंदोलन, निशाने पर कौन?

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

27 जून 2025 :

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Together: महाराष्ट्र की राजनीति में कई साल बाद ऐसा होने वाला है कि दोनों ठाकरे भाई एक साथ एक मंच पर दिखेंगे. खास बात यह है कि यह कोई पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक कदम है. महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी पढ़ाने के विरोध में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एकसाथ आंदोलन करने वाले हैं. इसकी जानकारी शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने दी है. 

संजय राउत ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है, “हिंदी भाषा के विरोध में राज-उद्धव एक होकर मोर्चा निकालेंगे. दो अलग आंदोलन नहीं होंगे.” संजय राउत ने पुष्टि की है कि पहले राज ठाकरे 5 जुलाई को और फिर उद्धव ठाकरे 6 जुलाई को मोर्चा निकालने वाले थे, लेकिन अब यह आंदोलन एक ही दिन होगा. 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की क्या है प्रतिक्रिया?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे ने हिंदी के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है. उन्होंने सवाल किया कि हिंदी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है. यह भी भारत की अन्य भाषाओं में से एक ही है. तो फिर इसे पहली क्लास से अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? बच्चों को एक साथ तीन भाषाएं क्यों पढ़ाई जा रही हैं? सरकार किस दबाव में ये निर्णय ले रही है?

उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया?

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार आरोप लगाया है कि राज्य में हिंदी भाषा जबरदस्ती थोपी जा रही है. कड़ा विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राज्य पर ‘हिंदी लादने’ की कोशिश कर रही है. उद्धव ठाकरे का कहना है कि उनका किसी भाषा से कोई विरोध नहीं है. वह केवल जबरन किसी भाषा को थोपने के खिलाफ हैं. 

अब राज और उद्धव ठाकरे ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. दोनों ही पार्टियां पहले अलग-अलग आंदोलन करने वाली थीं, लेकिन अब एकसाथ करेंगी.

मराठी के मुद्दे पर ही हुई थी एकजुट होने की बात

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एकजुट होने का उद्देश्य मराठी मानुस का उद्धार है. राज ठाकरे ने ऐलान किया था कि वह मराठी लोगों और मराठी समुदाय के सुधार के लिए काम करने वाली पार्टी के साथ आने को तैयार हैं. इसके लिए उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया था. वहीं, उद्धव ठाकरे ने भी घोषणा की थी कि वह मराठी समुदाय के लिए पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने को तैयार हैं. 

इंदौर-भोपाल समेत 20 शहरों में पारा 40 डिग्री पार:एमपी में कल भी तेज गर्मी का अलर्ट; शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले गिरे
Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही रहेंगे
51 हजार युवाओं की लगी लॉटरी, PM मोदी ने दिया सरकारी नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर
Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात
PCI Chairman Bail : पीसीआई अध्यक्ष को भ्रष्टाचार केस में राहत, कोर्ट ने कहा– ठोस सबूत नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?