CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें! गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें! गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

27 जून 2025 :

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत की मानहानि शिकायत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. मुंबई की एक अदालत ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत द्वारा 2023 में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ दायर की गई मानहानि की एक शिकायत के सिलसिले में BJP नेता के खिलाफ गुरुवार (26 जून) को एक गैर जमानती वारंट जारी किया.

अदालत ने पिछले महीने मामले की सुनवाई में उपस्थित न होने पर राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. दो जून को सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता ने पेशी से स्थायी छूट का अनुरोध करते हुए एक अर्जी दायर की थी.

कोर्ट ने मामले को 18 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया

हालांकि, गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (मजगांव अदालत) ए. ए. कुलकर्णी ने उन्हें स्थायी छूट देने से इनकार कर दिया और गैर-जमानती वारंट जारी किया. गैर जमानती वारंट पर रिपोर्ट के लिए मामले को 18 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया है.

बीजेपी विधायक राणे के खिलाफ पहले भी जारी हुए कई वारंट

इससे पहले भी, अदालत ने मामले की सुनवाई में उपस्थित न होने पर राज्य के कोंकण क्षेत्र से बीजेपी विधायक राणे के खिलाफ कई वारंट जारी किये थे. मई 2023 में, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने संजय राउत को कथित तौर पर एक ‘सांप’ कहा था और दावा किया था कि वह उस साल जून तक ठाकरे को छोड़कर (अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे.

संजय राउत ने की थी कार्रवाई की मांग

शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दायर कर नितेश राणे के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक और सरासर झूठी’ टिप्पणी के लिए कार्रवाई की मांग की थी. बता दें कि नितेश राणे अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहते हैं.

पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
पाकिस्तान समर्थक बयान की हो जांच… पहलगाम हमले पर नरेश टिकैत के बयान के खिलाफ भारतीय किसान संघ
आगरा: पत्नी ने पति-सास को बेहोश कर प्रेमी संग लूटे लाखों, फिर हुई फरार
Dog Name Sharma Ji Controversy: इंदौर में अजीबोगरीब विवाद, पड़ोसी की भावनाएं आहत
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

Korba Liquor Shop Protest
Korba Liquor Shop Protest : शराब दुकान शिफ्टिंग पर बढ़ा विरोध, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी धरने में शामिल

Korba Liquor Shop Protest :नीय लोगों का कहना…

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?