CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, यात्रियों का फूटा गुस्सा – फ्री वाटरफॉल अनुभव पर रेलवे की सफाई आई सामने

वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, यात्रियों का फूटा गुस्सा – फ्री वाटरफॉल अनुभव पर रेलवे की सफाई आई सामने

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

नई दिल्ली | 26 जून 2025

Contents
  • “फ्री में वाटरफॉल मिल रहा है” – यात्रियों का व्यंग्य
  • AC फेल, स्टाफ लापरवाह – यात्रियों की शिकायत
  • रेलवे की सफाई – AC डक्ट में ब्लॉकेज से हुआ रिसाव
  • सवाल बरकरार – हाईटेक ट्रेन में ऐसी लापरवाही क्यों?

देश की सबसे हाईटेक और हाईस्पीड ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय हंगामा मच गया, जब ट्रेन के एक कोच की छत से अचानक पानी टपकने लगा। यह मामला 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का है, जिसमें यात्रियों ने सीटों और सामान के भीगने की शिकायत करते हुए सोशल मीडिया पर रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

“फ्री में वाटरफॉल मिल रहा है” – यात्रियों का व्यंग्य

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच C-7 की छत से लगातार वेंट के जरिए पानी गिर रहा है। फर्श, सीटें और यात्रियों का सामान पूरी तरह भीग चुका है। एक यूज़र ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –
“22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में फ्री में वाटरफॉल एक्सपीरियंस मिल रहा है, रेनकोट पहनने की ज़रूरत पड़ रही है!”

AC फेल, स्टाफ लापरवाह – यात्रियों की शिकायत

यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। एक यात्री ने रेलवे से पूरे टिकट रिफंड की मांग करते हुए कहा –
“इतना प्रीमियम किराया देकर भी इतनी घटिया यात्रा मिली। कई बार स्टाफ से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। स्टाफ का रवैया बेहद लापरवाह था।”

रेलवे की सफाई – AC डक्ट में ब्लॉकेज से हुआ रिसाव

मामला तूल पकड़ने के बाद रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी किया है। रेलवे के मुताबिक,
“वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-7 में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से बनी कंडेन्सेट वाटर (Condensate Water) की निकासी में समस्या हुई थी।
ड्रेन होल में ब्लॉकेज होने के कारण ड्रिप ट्रे ओवरफ्लो हो गई और ट्रेन के ब्रेक लगते ही पानी वेंट से होकर गिरने लगा।”

रेलवे ने आगे बताया कि फिल्टर की सफाई न होने के कारण यह समस्या आई और अब इसे ठीक कर दिया गया है।

सवाल बरकरार – हाईटेक ट्रेन में ऐसी लापरवाही क्यों?

वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत की सबसे उन्नत और आधुनिक ट्रेन के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन ऐसे घटनाएं इस दावे पर सवाल खड़े करती हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं –
“अगर प्रीमियम ट्रेन में भी ऐसी लापरवाही है, तो बाकी ट्रेनों का क्या हाल होगा?”

pic.twitter.com/SJlnRbUsHe

— Darshil Mishra (@MishraDarshil) June 23, 2025

Telangana Reservation Case : तेलंगाना में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
CM योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में कब तक रहने के सवाल पर क्यों कहा – ‘फुल टाइम जॉब नहीं …..’
India Economy Growth : भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! दूसरी तिमाही में GDP 8.2% बढ़ी, जारी हुआ NSO का अनुमान
अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने के नाम पर ईरान के मौलवी ने कर ली 17 करोड़ की उगाही
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?