CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vinay Singh Murder : विनय की हत्या को लेकर राज शेखावत की चेतावनी – “पूरा शहर देखेगा क्षत्रियों की…”

Vinay Singh Murder : विनय की हत्या को लेकर राज शेखावत की चेतावनी – “पूरा शहर देखेगा क्षत्रियों की…”

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। Vinay Singh Murder Case Update: झारखंड के जमशेदपुर में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद क्षत्रिय समाज न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर है। उनका अंतिम संस्कार बर्निंग घाट पर हुआ, जिसमें खुद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत (Raj Shekhawat) भी पहुंचे।

अंतिम संस्कार के बाद राज शेखावत पैदल ही SP कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मुलाकात की।

करणी सेना ने साफ कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त हो चुका है, अब समय है कार्रवाई का। राज शेखावत ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने साफ शब्दों में अपनी मांग रखी है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और विनय सिंह के परिवार को सुरक्षा दी जाए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विनय सिंह न केवल करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे बल्कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। उनकी हत्या को धोखे से अंजाम दिया गया, जो सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, पूरे समाज पर हमला है। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह के भीतर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

राज शेखावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते में गिरफ्तारी नहीं होती है तो देश भर के क्षत्रिय समाज के लोग जमशेदपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगे और फिर पूरा शहर देखेगा क्षत्रियों की ताकत क्या होती है।

करणी सेना ने क्या की है मांग?

करणी सेना की ओर से पहली और सबसे अहम मांग है कि विनय सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और यदि कानून अनुमति दे, तो उनका एनकाउंटर सुनिश्चित किया जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

दूसरी मांग यह है कि इस जघन्य हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए मामले को CBI या NIA को सौंपा जाए, ताकि कोई राजनीतिक या प्रशासनिक हस्तक्षेप न हो।

इसके आलावा, विनय सिंह की पत्नी को एक स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है, जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बन सके. साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार को उठाने की अपील की गई है।

करणी सेना ने यह भी आग्रह किया है कि मृतक के परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

संगठन की ओर से भी आर्थिक सहयोग का वादा किया गया है, ताकि शोक संतप्त परिवार को कुछ राहत मिल सके। ये सभी मांगे न्याय, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़ी हुई हैं।

Casual Robbery Balod: नकदी लूटी, फिर UPI भी कराया—लिफ्ट के बहाने ‘डिजिटल लूट’, तीन आरोपी गिरफ्तार
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए CM हेमंत सोरेन, चौके-छक्के देख कह डाला कुछ ऐसा
BJP West Bengal Manifesto 2026 : बंगाल में बीजेपी का ‘भरोसा पत्र’, महिलाओं को ₹3000 और UCC का बड़ा दांव
भिलाई के केबल व्यवसायी का आकस्मिक निधन, विधायक ने कहा – “होगी जांच”
कौन हैं विकास मित्र, जिन्हें बिहार में 25 हजार रुपए भत्ता देगी नीतीश सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?