CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के 39 कंटेनर जब्त, UAE के रास्ते भारत आ रहा था सामान

पाकिस्तान के 39 कंटेनर जब्त, UAE के रास्ते भारत आ रहा था सामान

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

ऑपरेशन डीप मॅनिफेस्ट के तहत डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई के ज़रिए पाकिस्तान से आए 9 करोड़ के 39 कंटेनरों को पकड़ा गया है. जिसमें एक गिरफ्तारी भी की गई है. जिसके बाद DRI ने निगरानी को और तेज कर दिया है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान मूल के ₹9 करोड़ का माल जब्त किया है. DRI ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के ज़रिए बड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है. DRI ने पाकिस्तान मूल के ₹9करोड़ मूल्य के 1,115 मीट्रिक टन माल से भरे 39 कंटेनर जब्त किए हैं. 26 जून को इम्पोर्टर कंपनी के एक पार्टनर को भी गिरफ्तार किया गया है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध के बाद भी UAE के रास्ते से पाकिस्तान से माल इम्पोर्ट हो रहा था. सरकार ने 2 मई 2025 से पाकिस्तान मूल के किसी भी माल के आयात या ट्रांजिट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

इससे पहले ऐसे माल पर 200% सीमा शुल्क लगाया जाता था. इसके बावजूद कुछ आयातकों ने माल की उत्पत्ति को छिपाकर और शिपिंग दस्तावेजों में हेरफेर कर इस प्रतिबंध को चकमा देने की कोशिश की.

कंटेनरों को न्हावा शेवा बंदरगाह पर जब्त कर किया

इन कंटेनरों को यूएई मूल का बताकर आयात किया जा रहा था लेकिन इन कंटेनरों को नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर ही जब्त कर लिया गया. डीआरआई की जांच में पता चला कि माल को पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से दुबई के जेबेल अली पोर्ट होते हुए भारत लाया गया था. इन आयातों के पीछे पाकिस्तानी और यूएई नागरिकों की मिलीभगत की जानकारी निकलकर सामने आई है. इसमें एक जटिल वित्तीय और लॉजिस्टिक नेटवर्क काम कर रहा था. अवैध वित्तीय लेनदेन की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तान के व्यापारिक संस्थानों से जुड़े आर्थिक लेनदेन और मनी ट्रेल भी ट्रेस किए गए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इन आयातों के पीछे पाकिस्तानी और यूएई नागरिकों की मिलीभगत की जानकारी निकलकर सामने आई है. इसमें एक जटिल वित्तीय और लॉजिस्टिक नेटवर्क काम कर रहा था. अवैध वित्तीय लेनदेन की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तान के व्यापारिक संस्थानों से जुड़े आर्थिक लेनदेन और मनी ट्रेल भी ट्रेस किए गए हैं. डीआरआई ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर और खुफिया तंत्र को और तेज कर दिया है.

खुफिया जानकारी और डेटा विश्लेषण के जरिए पाकिस्तानी मूल के सामानों पर नज़र रखी जा रही है. ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा में डीआरआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. डीआरआई पाकिस्तान मूल के अवैध व्यापार पर लगाम कसने की दिशा में काम करता रहेगा.

वीडियो कॉल पर दिखी नई दुल्हन, फिर तीन तलाक… पहली बीवी ने जब सच्चाई सुनी तो …
Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल
इधर बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर बवाल, उधर SC के वकील ने की SIR की मांग, कहा- हर चुनाव से पहले जरूरी
UP Weather News: बारिश और बिजली गिरने से 24 की मौत, मौसम पर बड़ा अपडेट
Vrindavan VIP Darshan Update : वृंदावन में दर्शन व्यवस्था बदली, गोस्वामी समाज में उभरा विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?