CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forest Rights Transfer : छत्तीसगढ़ में वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया हुई आसान

Forest Rights Transfer : छत्तीसगढ़ में वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया हुई आसान

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share
Forest Rights Transfer
Forest Rights Transfer

सीजी भास्कर, 27 जून : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से वन पट्टों के फौती नामांतरण (Forest Rights Transfer) की प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसी पट्टाधारी की मृत्यु के बाद उसके वैध वारिसों को अधिकार अब आसानी से मिल रहा है।

वारिसों के नाम पर पट्टा दर्ज होने से वे न केवल भूमि के वैधानिक स्वामी बन पा रहे हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुलभता से मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रत्येक वनभूमि पट्टाधारी परिवार को उसका पूरा हक और सम्मान दिलाना, हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

देश में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कुल 23 लाख 88 हजार 834 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों (Forest Rights Transfer) का वितरण मार्च 2025 तक किया गया है, इनमें छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 4 लाख 82 हजार 471 व्यक्तिगत वन पत्रधारक हैं। राज्य में वन पट्टाधारकों की यह संख्या देश में सर्वाधिक है।

वन अधिकार अधिनियम, 2006 का क्रियान्वयन वर्ष 2008 से देश में हो रहा है लेकिन इस अधिनियम में वन अधिकार पत्रधारक की मृत्यु होने की दशा में उनके विधिक वारिसानों को भूमि के नामांतरण के संबंध में प्रक्रिया नहीं होने के कारण नामांतरण नहीं हो पा रहा था साथ ही उन्हें शासन के योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर इस कठिनाई को दूर करने के लिए तथा वंशजों का नाम पर काबिज वनभूमि का हस्तांतरण एवं राजस्व तथा वन अभिलेखों में दर्ज करने का निर्णय लिया। वन पट्टों के फौति-नामांतरण की सरल प्रक्रिया तय की गई है। अकेले छत्तीसगढ़ में ही 11 हजार 600 से अधिक वंशजों के आवेदन इसके लिए प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्रक्रिया के अभाव में नामांतरण के लिए भटकना पड़ रहा है। राज्य सरकार के इस निर्णय से अब उन्हें उनकी समस्या का निदान मिल गया है।

ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मोर जंगल, मोर जमीन, मोर वन अधिकार के माध्यम से वनों में निवास करने वाली अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परपरागत वन निवासियों द्वारा काबिज पैतृक भूमि पर वन अधिकारों की मान्यता प्रदान की जा रही है। साथ ही पत्रधारकों के अभिलेख दुरुस्तीकरण एवं डिजिटलाईजेशन, नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन संबंधी कार्य सुगमता से हो रहा है।

राज्य में नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, त्रुटि सुधार एवं अपील के अंतर्गत अब तक प्राप्त 11623 आवेदनों में से 3800 आवेदनों का निराकरण किया गया है। इसके फलस्वरुप विधिक वारिसान जो विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा अन्य सुविधा से वंचित थे, उन्हे अब पीएम किसान सम्मान निधि, धान खरीदी आदि का लाभ भी मिल रहा है।

नामांतरण प्रक्रिया (Forest Rights Transfer)

नामांतरण की प्रक्रिया के अंतर्गत वन अधिकार मान्यता पत्रधारक का निधन होने पर कैफियत कॉलम में दर्ज प्रविष्टि में संशोधन किया जाता है। विधिक वारिसानों के मध्य वन अधिकार पत्र की वन भूमि के बंटवाने की प्रक्रिया-वन अधिकार मान्यता पत्रधारी के जीवनकाल में उनके द्वारा प्रस्तावित या उसकी मृत्यु के उपरांत विधिक वारिसानों के मध्य खाता विभाजन करने की सुविधा दी जा रही है।

सरकारी नक्शों में मान्य वन अधिकारों के सीमांकन की कार्रवाई की जाती है। संबंधित विभागों के अभिलेखों में वन अधिकारों को दर्ज करना किया जाता है। वन अधिकार पुस्तिका आदि अभिलेखों में त्रुटि का निराकरण भी किया जा रहा है।

वन अधिकार पत्रों का डिजिटाइजेशन (Forest Rights Transfer)

वन अधिकार पत्रों को डिजिटाईज कर ऑनलाईन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिमोट सेन्सिंग एवं जीआईएस तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। वन पट्टों के साथ अन्य जानकारी जैसे आधार, जनधन खाते, जॉब कार्ड आदि की जानकारी भी जोड़ी जा रही है।

इससे व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारक को न केवल अधिकार संबंधित सभी जानकारी सहजता से मिल रही है, बल्कि किसी वन अधिकार पत्रधारक के पास वन अधिकार पत्र उपलब्ध नहीं है तो वह इसे ऑनलाईन प्राप्त कर रहे हैं। डिजिटलाईजेशन के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार के 4 लाख 82 हजार 471 पत्र धारकों में से 3 लाख 40 हजार 129 के स्कैनिंग अपलोडिंग का कार्य किया जा चुका है, जिसका लाभ पीढ़ियों तक वन अधिकार पत्रधारक एवं उनके वंशजो को मिलता रहेगा।

वन अधिकार पट्टों का क्रियान्वयन (Forest Rights Transfer)

छत्तीसगढ़ में व्यक्तिगत वन अधिकार के अंतर्गत 4 लाख 82 हजार 471 वनपट्टे वितरित किए गए हैं इसी प्रकार सामुदायिक वनधिकार के अंतर्गत 48 हजार 249 और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार 4 हजार 396 पट्टों का वितरण किया गया है।

Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला
Naxalism Free Chhattisgarh : नक्सलवाद खत्म कर गढ़ेंगे विकास की राह, मुख्यमंत्री ने रखा 2026 तक का लक्ष्य
Fertilizer Distribution Irregularities : खाद विक्रेताओं पर विभाग की बड़ी स्ट्राइक, 6 दुकानों को शो-कॉज नोटिस, एक का लाइसेंस जैसा प्रतिबंध
Sen Samaj Marriage Rules: बालोद में सेन समाज ने बदली शादी की परंपराएं, जूता-छिपाई बंद और सगाई के बाद मोबाइल बातचीत पर रोक
बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़, राजधानी से लगे गांव की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Harsh Firing FIR
Raipur Harsh Firing FIR  : हर्ष फायरिंग पर भारी पड़ी रील, भाजपा नेत्री के पति समेत अन्य पर FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : राजधानी में एक…

Fuel Saving
Fuel Saving : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अचानक बुलेट से क्यों पहुंचे विधान भवन, लोगों के बीच शुरू हुई चर्चा

सीजी भास्कर, 14 मई। मुंबई में गुरुवार सुबह…

Mahasamund Urea Fertilizer FIR
Mahasamund Urea Fertilizer FIR  :  यूरिया कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, 4 खाद विक्रेताओं पर FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : खरीफ सीजन से…

Raipur Census Duty Accident 
Raipur Census Duty Accident  :  जनगणना ड्यूटी के दौरान घायल हुईं शिक्षिका, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीजी भास्कर, 14 मई : जनगणना 2027 के…

Firecracker Factory Blast
Firecracker Factory Blast : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 23 घायल, मलबे में तब्दील हुई इमारत

सीजी भास्कर, 14 मई : मध्य प्रदेश के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या

07/08/2025
छत्तीसगढ़

High Court Compensation Verdict: सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 53.40 लाख, बीमा कंपनी की याचिका खारिज

21/02/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

CG News 🟠 ‘जनदर्शन’ में सीएम हाउस से निकलने के पहले ही महेश को आ गई राशन कार्ड बन जाने की सूचना, कहा – “Thanku CM साहब”

04/07/2024

गोवा के विधानसभा स्पीकर तावड़कर मिले छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय से 🟠 विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

25/06/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?