CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या में आस्था की बरसात, प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में आस्था की बरसात, प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

28 जून 2025 :

Ayodhya Ramlala News: उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित राम मंदिर रोज नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. 22 जनवरी 2024 से अब तक 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं. यही नहीं इसमें देश के साथ साथ बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल हैं. यूपी सरकार ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मूताबिक श्रद्धालुओं की भीड़ में केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि 4.5 लाख से अधिक वीआईपी भी शामिल हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, साथ ही मनोरंजन, व्यापार और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं. राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये आंकडा लोगों की श्रद्धा और भाव राम में कितने हैं ये दर्शाता है.

सीएम योगी की पहल: सुगम दर्शन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं. यूपी सरकार के बयान के अनुसार, सीएम योगी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि चाहे आम श्रद्धालु हों या विशिष्ट अतिथि, सभी को दर्शन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं.

धार्मिक स्थल के रूप में उभरता शहर

यहां बता दें कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या न केवल धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभर रहा है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है. सरकार ने अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं, जिसमें सड़क, रेल और हवाई संपर्क को बेहतर करना शामिल है.

इसलिए है ख़ास

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भगवान राम की जन्मभूमि पर बना है. इसके लिए एक लम्बा संघर्ष भी हिन्दू समाज और संतों ने किया. जिस कारनी इसकी महत्ता और बढ़ गयी है. आज पूरे भारत में अयोध्या का राम मंदिर प्रमुख हिन्दू तीर्थ बन चुका है. रोजाना देश के हर कोने से श्रद्धालू पहुंचते हैं.

सिंह परिवार के लिए काला रविवार, बड़े भाई की ग़लती से छोटे पर चढ़ गया ट्रक, मौके पर ही तड़पते चली गई जान, जांच में जुटी पुलिस, कहा – गिरफ्तारी होगी
Fog Machine Model Forest : महासमुंद में ‘FOG मशीन’ का जादू, खुद मैदान में उतरे DFO, जंगल की आग की घटनाओं में 80% की ऐतिहासिक कमी
अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव: फिलिस्तीनी राष्ट्र अब लक्ष्य नहीं, मुस्लिम देश दें जमीन – इजरायली राजदूत का चौंकाने वाला बयान
भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा
Kabir Mela Bandhavgarh : बांधवगढ़ के जंगलों में गूंजे भजन–सबद, 5000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे कबीर गुफा — प्रकृति और भक्ति का अद्भुत संगम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?