CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kolkata Gangrape: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC सांसद के बयान ने बढ़ाया बवाल

Kolkata Gangrape: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC सांसद के बयान ने बढ़ाया बवाल

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

कोलकाता | 26 जून 2025

Contents
  • “दोस्त ही दोस्त का रेप करे तो क्या किया जा सकता है?” – कल्याण बनर्जी
  • क्या है पूरा मामला?
  • आरोपी का TMC से कथित संबंध
  • पुलिस जांच में तेजी, आरोपियों की रिमांड
  • विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, महिला संगठनों का प्रदर्शन

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप ने न सिर्फ बंगाल को झकझोर दिया है बल्कि राज्य की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। अब इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। बनर्जी के विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया है।

“दोस्त ही दोस्त का रेप करे तो क्या किया जा सकता है?” – कल्याण बनर्जी

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“अगर एक दोस्त अपनी ही दोस्त के साथ रेप करता है, तो पुलिस क्या स्कूलों में बैठा दी जाए? रेप छात्रों ने किया है, फिर उनकी रक्षा कौन करेगा?”

उन्होंने यह भी कहा,

“सारे अपराध और छेड़खानी पुरुष ही करते हैं। महिलाओं को इन विकृत पुरुषों से खुद ही लड़ना होगा।”

इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी का महिला सुरक्षा को लेकर नजरिया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैरजिम्मेदाराना है।

क्या है पूरा मामला?

घटना बुधवार शाम की है, जब लॉ कॉलेज की एक छात्रा को कथित तौर पर छात्र संघ के गार्ड रूम में बुलाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया।
मुख्य आरोपी 31 वर्षीय वकील मनोजित मिश्रा, कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि दो अन्य आरोपी जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) छात्र हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया, हॉकी स्टिक से सिर पर मारा गया, और जब उसे पैनिक अटैक आया तो इनहेलर के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार, शारीरिक हिंसा, खरोंच और काटने के निशान की पुष्टि हुई है।

आरोपी का TMC से कथित संबंध

पीड़िता ने अपनी शिकायत में मुख्य आरोपी को टीएमसी छात्र इकाई TMCP का “अनौपचारिक प्रमुख” बताया। उसने कहा कि कॉलेज में “हर कोई उसकी बात मानता था।”

इस बीच भाजपा ने मनोजित मिश्रा की टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ तस्वीरें साझा कर राजनीतिक संबंधों की ओर इशारा किया है।

पुलिस जांच में तेजी, आरोपियों की रिमांड

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और ये जांच की जा रही है कि घटना का वीडियो बनाया गया या नहीं, जैसा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है।

विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, महिला संगठनों का प्रदर्शन

भाजपा ने इस मामले को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है और टीएमसी से स्पष्ट जवाब मांगा है। वहीं महिला संगठनों ने कोलकाता में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग की है।

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव
हास्पिटल ओपीडी बिल्डिंग के पीछे झाड़ियों में मिला महिला का शव 🛑 लाकर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Amitabh Bachchan Caller Tune Removed : अमिताभ की आवाज वाली कालर ट्यून हटी, मंत्रालय ने लिया निर्णय
Pulice Bharti : आरक्षक भर्ती में अनुचित लाभ पहुंचाने वाली महिला आरक्षक को जेल
Chhattisgarh Train Cancelled: चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?