CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharatmala Ghotala: फरार अफसरों पर कोर्ट की सख्ती, जारी हुआ नोटिस – संपत्ति जब्ती की तैयारी

Bharatmala Ghotala: फरार अफसरों पर कोर्ट की सख्ती, जारी हुआ नोटिस – संपत्ति जब्ती की तैयारी

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत हुए करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले में अब कानून ने सख्त रुख अपना लिया है। रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने इस मामले में नामजद छह राजस्व अधिकारियों के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस (Proclamation Notice) जारी कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपी यदि 29 जुलाई 2025 तक स्वयं उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी चल–अचल संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (NBW) भी जारी किया जाएगा।

इस मामले में जिन अफसरों के नाम सामने आए हैं, उनमें तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, और पटवारी जितेंद्र कुमार साहू, बसंती घृतलहरे व लेखराम देवांगन शामिल हैं। इन सभी पर भारतमाला सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में फर्जी तरीके से दस्तावेज़ तैयार कर किसानों को गलत मुआवज़ा दिलवाने और करीब 43 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप है।

गौरतलब है कि भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इसी परियोजना में भूमि अधिग्रहण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच एजेंसियों को ऐसे साक्ष्य मिले थे जिससे पता चला कि मुआवजा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वीकृत कराया गया। इन अनियमितताओं को लेकर राज्य सतर्कता आयोग और ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत की थी।

कोर्ट का कहना है कि आरोपी अधिकारी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं और लगातार फरार चल रहे हैं। ऐसे में उद्घोषणा नोटिस अंतिम चेतावनी के रूप में जारी किया गया है। विशेष न्यायालय ने आदेश दिया है कि इन नोटिसों को सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाए और सरकारी माध्यमों के जरिए प्रचारित किया जाए ताकि आरोपी जानकारी के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने की स्थिति में न रह सकें।

इस मामले को छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा भूमि अधिग्रहण घोटाला माना जा रहा है। यदि आरोपी नियत समय पर कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संपत्तियों की जब्ती, बैंक खातों को सीज करना और स्थायी गिरफ्तारी आदेश जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Protest against the university administration : परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का हंगामा
Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव
पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत: जंगल में मिला कंकाल, मर्डर और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग …
Jindal Steel gets relief from High Court : 153 करोड़ रुपये की वसूली पर जिंदल स्टील को मिली अंतरिम राहत
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?