CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ: KGMU के VC आवास से चोरी हो गया चंदन का पेड़… टाइट सिक्योरिटी में भी नहीं लगी भनक

लखनऊ: KGMU के VC आवास से चोरी हो गया चंदन का पेड़… टाइट सिक्योरिटी में भी नहीं लगी भनक

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से चंदन का पेड़ चोरी होने की घटना सामने आई है, जहां चोर चंदन का पेड़ ही चुराकर ले गए. ये चंदन का पेड़ वाइस चांसलर के आवास में लगा था. चोर कुलपति आवास से चंदन का पेड़ काटकर ले गए. इस घटना की जानकारी देते हुए चीफ प्रॉक्टर ने मामले में चौक कोतवाली में FIR दर्ज कराई.

अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मामला किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति आवास में लगे चंदन के पेड़ की चोरी का है, जिसको अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं. इस बारे में चीफ प्रॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुट गई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

KGMU के चीफ प्रॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव ने तहरीर में लिखा, “24 जून को कुलपति आवास परिसर में चंदन का पेड़ चोरी हो गया. फोन के जरिए लगभग 8:00 बजे यह जानकारी मिली की कुलपति परिसर के अंदर एक चंदन का पेड़ अज्ञात चोर ने काटकर चोरी कर लिया है. पुलिस का कहना है इस मामले में तहरीर मिली है. मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वीसी आवास अभी खाली है

पुलिस चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. वीसी आवास पर कड़ी सुरक्षा तैनाती है. इसके बावजूद वीसी के आवास के लॉन में लग चंदन का पेड़ चोर काटकर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगने दी. KGMU कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद इस समय अपने निराला नगर में मौजूद आवास पर रह रही हैं, जिस वजह से वीसी आवास खाली है.

हालांकि वीसी आवास पर सिक्योरिटी तैनात की गई है. लेकिन इसके बावजूद चोर इस चंदन के पेड़ की चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए और किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई. इस घटना के बाद सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

‘मोटापा कम नहीं हो रहा’… डिप्रेशन में युवती ने खुद को जिंदा जला लिया, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मैं हार गई
हिमाचल में इमरजेंसी कार्यालय 24 घंटे खुले रखने के आदेश, J&K के छात्रों के लिए सीएम सुक्खू ने बढ़ाया मदद का हाथ
उसने जहर खा लिया…’ सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर
वंदे भारत एक्सप्रेस में एल्युमिनियम कंटेनर में परोसे गए सांभर में कीड़ा तैरते मिला, विडियो बना यात्री ने की कंप्लेन, रेल्वे से तुरंत आया यह जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?