CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: हिंदू संगठन ने लगाया ब्रेनवॉश का आरोप, मसीही समाज ने मारपीट की शिकायत की..

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: हिंदू संगठन ने लगाया ब्रेनवॉश का आरोप, मसीही समाज ने मारपीट की शिकायत की..

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून |

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। रविवार को हिंदू संगठन के लोग भीड़ के साथ पुलिस लेकर पास्टर के घर पहुंच गए। जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

वहीं, पुलिस पहुंची तो वहां युवतियां और महिलाएं बाहर निकल आईं और प्रार्थना में खलल डालने का आरोप लगाकर हंगामा मचाने लगी। पुलिस की मौजूदगी में ही यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों की भीड़ थाने पहुंच गई।

इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके चलते थाने में तनाव की स्थिति बन गई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में रविवार दोपहर तोरवा के पावर हाउस के पास केंवटपारा निवासी पास्टर विजय सिंह के घर पहुंच गए। यहां उनके साथ पुलिस की टीम भी मौजूद थी।

प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश करने का आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप था कि प्रार्थना सभा की आड़ में मकान के अंदर हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पुलिस के साथ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया, तब महिला बाहर निकलीं। जिसके बाद युवतियों और महिलाओं की भीड़ बाहर आ गई।

इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के लोग हंगामा मचाने लगे, जिसके चलते उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए धर्मांतरण कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

समझाइश देती रही पुलिस, दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद

इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करती रही। महिलाओं और युवतियों को देखकर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीछे हट गए, तब महिलाएं और उनके साथ आए लोग हावी होने लगे। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों को उग्र होता देख पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया।

मसीही समाज के लोगों ने घेरा थाना

पहले मसीही समाज के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने हिंदू संगठन पर जबरदस्ती घर में घुसने, पथराव करने और धमकी भरी नारेबाजी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। लेकिन, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बेवजह घर में घुसकर मारपीट की है।

हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे थाने

कुछ देर बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी थाने पहुंच गई। यहां दोनों पक्षों की भीड़ जुटने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मसीही समाज के लोगों को भीतर बुलाया और हिंदू संगठन के लोगों को गेट के बाहर ही रोका। मौके पर एडिशनल एसपी, सीएसपी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की कोशिश करती रही।

हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर FIR

इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की, जिसमें उन्होंने मारपीट और पत्थर से हमला करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को दबाव डालकर नहीं बुलाया है।

सभी अपनी स्वेच्छा से प्रार्थना करने पहुंचे थे। इस दौरान चर्च में घुसकर उत्पात मचाया गया और थाना परिसर में पथराव व मारपीट की गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया है।

महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मसीही समाज के लोगों को हिंदू संगठन के सदस्यों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कुछ सदस्यों ने गोली मारो जैसे नारे से समाज को गहरा आघात लगने की शिकायत की है। इधर, हिंदू समाज के लोगों ने भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन कराने और लोगों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायतों पर पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है।

School Bus Accident : बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर
Ration Card e-KYC Update : प्रदेश में 33 लाख सदस्य अब भी बिना ई-केवाईसी, विभाग करने जा रहा है अब ये काम
नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती
CG News : तेज बारिश के बीच नाला पार कर रही कार “खिलौने” जैसी बही, देखिए विडियो, चालक ने कूद कर बचाई जान, SDRF टीम मौके पर
Silver Price Record High : चांदी ने रचा नया इतिहास, 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?