CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदी को लेकर सरकारी आदेश रद्द किए जाने पर बोले आदित्य ठाकरे, ‘दबाव ने सत्ता पर…’

हिंदी को लेकर सरकारी आदेश रद्द किए जाने पर बोले आदित्य ठाकरे, ‘दबाव ने सत्ता पर…’

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार (30 जून) को दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्राथमिक कक्षाओं में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने पर अपना फैसला विपक्ष और नागरिक समाज के ‘‘दबाव’’ के कारण वापस ले लिया.

ठाकरे ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, दबाव ने सत्ता पर विजय पा ली है. राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई तक जारी रहेगा. महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य मंत्रिमंडल ने ‘त्रि-भाषा’ नीति पर सरकारी आदेश को रद्द कर दिया.

नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की घोषणा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सरकारी आदेश को वापस ले लिया गया है और उन्होंने भाषा नीति के कार्यान्वयन और आगे की राह सुझाने के लिए शिक्षाविद् नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की भी घोषणा की.

ठाकरे ने दावा किया, सत्ता में होने के बावजूद सरकार को जनता, विपक्ष और हिंदी थोपे जाने का विरोध करने वाले अन्य लोगों के दबाव के कारण अपने ही प्रस्तावों को वापस लेना पड़ा. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा, ‘‘हम सरकार पर तब तक दबाव बनाए रखेंगे जब तक वह लिखित में कोई औपचारिक निर्णय नहीं जारी कर देती.

हमें अब इस सरकार पर भरोसा नहीं – आदित्य ठाकरे 

आदित्य ने कहा, हमें अब इस सरकार पर भरोसा नहीं रहा. मराठी लोगों की एकता को दिल्ली के सामने प्रदर्शित करना होगा. सरकार के इस फैसले की मंशा के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया, भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, उद्धव और (मनसे प्रमुख) राज ठाकरे के बीच किसी भी तरह के मेल-मिलाप को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.

लेकिन अगर वे सोचते हैं कि वे मराठी गौरव को विभाजित कर सकते हैं तो वे गलत हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता जयंत पाटिल ने दावा किया कि हिंदी को लागू करने के मुद्दे पर सरकार का फैसला पलटना दर्शाता है कि वह जनभावना से कितनी बेखबर है. सदन की कार्यवाही श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वह सरकार को कृषि ऋण माफी, फसलों के लिए उचित मूल्य, महंगाई, रोजगार, शिक्षा और कथित प्रशासनिक अनियमितताओं जैसे विभिन्न मुद्दों पर घेरेगा. 

पुष्पा’ स्टाइल में लकड़ी की तस्करी… तस्करों ने लगाया अनोखा जुगाड़, सेवन सीटर गाड़ी में मॉडिफाई कर बनाए चेंबर
Bhopal Pathology Scam: सरकारी अस्पतालों में ‘टेस्ट बिना रिपोर्ट’ का खेल, 12 लाख जांचों के नाम पर 943 करोड़ का भुगतान
CG News : छत्तीसगढ़ में जशपुर के तुमला में मिला हीरे का भंडार
महिला मजिस्ट्रेट को वकील ने भेजा आपत्ति जनक मैसेज, DM तक पहुंच गया मामला, जिला बार एसोसिएशन का फौरी Action….फिर हुई यह कार्रवाई…..❗
1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?