CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा, फिर पति ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग..!

शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा, फिर पति ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग..!

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून। पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े हो ही जाते हैं। लेकिन कई कपल इन झगड़ों के जल्द ही सुलझा भी लेते हैं तो कई बार ये झगड़े खौफनाक रूप भी ले लेते हैं।

Contents
  • पत्नी धो रही थी किचन में बर्तन
  • पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से भी सामने आया है. यहां एक पति को शराब पीने की लत थी। शनिवार को भी वो शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

पत्नी से उसकी लड़ाई हुई। फिर उसने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी.जब युवक बालकनी में पहुंचा था तो वहां कई लोगों ने उसे देख लिया था। वो चीख-चीखकर कह रहे थे कि पीछे जाओ, नहीं तो मर जाओगे।

युवक ने किसी की भी बात नहीं सुनी और छलांग लगा दी। बिल्डिंग से गिरते ही उसकी मौत हो गई।

यह मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेड़ी इलाके का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जितेन्द्र मेघवाल के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूर था और अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता था।

पत्नी धो रही थी किचन में बर्तन

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात के समय हुई। जितेन्द्र अपने आईडीए फ्लैट में पत्नी पूजा के साथ रहता था। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी शुरू कर दी। दोनों के बीच खूब तू-तू मैं-मैं हुई।

इसी दौरान उसकी पत्नी रसोई में बर्तन धो रही थी। कुछ देर बाद जितेन्द्र अचानक बालकनी की ओर चला गया। देखते ही देखते उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत

यह पूरी घटना आस-पास के लोगों ने अपनी बालकनियों से देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश भी की और आवाजें लगाईं, लेकिन वह नहीं रुका।

हादसे के बाद पड़ोसियों ने तुरंत उसकी पत्नी, सास और साली को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल पर पहुंची द्वारकापुरी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया। फिर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.फिलहाल इंदौर पुलिस मामले की जांच जारी है।
Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था
‘औरंगजेब शौचालय’ नामकरण पर बवाल, धार में हिंदराज युवा संगठन ने किया विरोध…
Sarakanda Accident News : नशे में ड्राइविंग बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई
Tele MANAS Mental Health Calls: रिश्तों पर बढ़ता दबाव, 37% महिलाएं बोलीं—पति के पास घर और बच्चों के लिए समय नहीं
🛑 भिलाई में 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दूसरी घटना 🛑 प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला🛑 स्कूटी से आया था हमलावर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lightning Strike Durg
Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक

बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश…

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?